HMD Pulse 2 Series: 3 नए फोन जल्द होंगे लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Unisoc T615 चिपसेट से होगा लैस - Haribhoomi

Published on 1 अग॰ 2026

HMD Pulse 2 सीरीज जल्द ही लॉन्च हो सकती हैं। इसमें HMD Pulse 2, Pulse 2 Plus और Pulse 2 Pro मॉडल शामिल होंगे, जो Unisoc T615 चिपसेट, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ सकते हैं।

HMD Pulse 2 Series

HMD Pulse 2 Series: 3 नए फोन जल्द होंगे लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Unisoc T615 चिपसेट से होगा लैस।

  • Published: 01 Aug 2026, 04:12 PM IST
  • Last Updated: 01 Aug 2026, 04:12 PM IST

HMD ग्लोबल अपनी नई HMD Pulse 2 Series को जल्द लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन HMD Pulse 2, HMD Pulse 2 Plus और HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज को बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश करेगी। खास बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

HMD Pulse 2 Series के संभावित कलर ऑप्शन
लीक रिपोर्ट के अनुसार, HMD Pulse 2 Pro इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसे Midnight Black, Glacier Green और Twilight Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं HMD Pulse 2 Plus को Apricot और Dark Blue रंगों में पेश किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, स्टैंडर्ड HMD Pulse 2 को Black और Blue कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है।

HMD Pulse 2 Pro में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, HMD Pulse 2 Pro में 6.72-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T615 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज का अच्छा अनुभव मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है।

HMD Pulse 2 और Pulse 2 Plus में क्या होगा खास?
HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus दोनों में 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि दोनों फोन के रिफ्रेश रेट में अंतर देखने को मिल सकता है। जहां HMD Pulse 2 में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, वहीं HMD Pulse 2 Plus में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप

दोनों स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। RAM की बात करें तो HMD Pulse 2 में 4GB RAM, जबकि HMD Pulse 2 Plus में 6GB RAM दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप और बैटरी
कैमरे की बात करें तो HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Pulse 2 में 8MP फ्रंट कैमरा, जबकि HMD Pulse 2 Plus में 13MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

बैटरी के मामले में तीनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट का इंतजार
फिलहाल HMD ने Pulse 2 Series की लॉन्च डेट, कीमत या उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, लगातार सामने आ रही लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस नई स्मार्टफोन सीरीज को बाजार में पेश कर सकती है। लॉन्च के बाद ही इन स्मार्टफोन्स की कीमत और अन्य फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।