Honda Amaze हुई महंगी, 15 हजार रुपये तक बढ़े दाम; जानें अब किस वेरिएंट की कितनी कीमत

Published on 14 सित॰ 2026

Honda Amaze हुई महंगी, 15 हजार रुपये तक बढ़े दाम; जानें अब किस वेरिएंट की कितनी कीमत

Honda AmazeImage Credit source: Honda

होंडा कार्स ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान होंडा अमेज की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने कार के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत में 4,710 रुपये से लेकर 15,210 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. नई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. हालांकि, अमेज के टॉप जेडएक्स मैनुअल वेरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप इस कार को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो नई कीमत और वेरिएंट वाइज बढ़ोतरी जानना जरूरी है.

अमेज की कीमत में 15,210 रुपये तक का इजाफा

होंडा की ओर से अमेज को कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ऑफर किया जाता है और कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. कंपनी ने सभी वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं की है. अलग-अलग वेरिएंट और मैनुअल या सीवीटी ट्रांसमिशन के आधार पर कीमत में अलग-अलग इजाफा किया गया है. होंडा अमेज की कीमत में अधिकतम 15,210 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. हालांकि, कंपनी ने टॉप वेरिएंट जेडएक्स के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम?

होंडा अमेज के बेस वेरिएंट वी के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत में 14,210 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, इसी वेरिएंट के सीवीटी ट्रांसमिशन की कीमत 4,710 रुपये बढ़ाई गई है. कार के मिड वेरिएंट वीएक्स मैनुअल की कीमत में 13,410 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके वीएक्स सीवीटी वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा 15,210 रुपये बढ़ाई गई है. दूसरी ओर, होंडा अमेज के टॉप वेरिएंट जेडएक्स मैनुअल की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है.

अब कितनी कीमत में मिलेगी होंडा अमेज?

कीमत बढ़ने के बाद होंडा अमेज के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये हो गई है. वहीं, कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. होंडा अमेज को कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ऑफर करती है. इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों से होता है.

ये भी पढ़ें: Kia Sorento vs Fortuner: ज्यादा पावर, फीचर्स में कौन आगे? फुल साइज SUV में किसका पलड़ा भारी?

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button