HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन| Navbharat Live

Published on 11 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 11, 2026 | 10:29 PM IST

विज्ञापन

सार

HPPSC Constable Vacancy : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

HPPSC has invited online applications for 734 Himachal Police Constable posts, with the last date to apply being August 6, 2026.

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)

विस्तार

Himachal Police Jobs : हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के कुल 734 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती के तहत 491 पद पुरुष कॉन्स्टेबल और 243 पद महिला कॉन्स्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से 6 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश के आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।

होमगार्ड अभ्यर्थी 29 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।

पुरुष उम्मीदवारों को 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा ऊंची कूद और लंबी कूद के निर्धारित मानकों को भी पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : NHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती

ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के तहत 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले HPPSC के ORA पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट कर दें। भर्ती से जुड़े सभी अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Follow Navbharatlive whatsapp