कुरुक्षेत्र मीटिंग नहीं आए चार एग्जीक्यूटिव मेंबर: डेढ़ साल से अटका HSGMC बजट; झींडा बोले- इन मेंबर्स के घर पर होगा धरना, संगत मांगेगी जवाब - Kurukshetra News

Published on 7 अक्टू॰ 2026

कुरुक्षेत्र में कमेटी के हेड ऑफिस में मीटिंग करने आए सात मेंबर की हाजिरी दिखाते प्रधान झींडा।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) में बजट का विवाद मीटिंग से निकलकर एग्जीक्यूटिव मेंबर के घरों तक पहुंचने वाला है। करीब डेढ़ साल से बजट पास नहीं होने से नाराज कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने सीधे संगत को साथ लेकर मैदान में उतारने का ऐला

.

आज कुरुक्षेत्र में कमेटी के हेड ऑफिस में बजट पास कराने के लिए बुलाई गई एग्जीक्यूटिव की बैठक में 11 में से सिर्फ 7 मेंबर ही पहुंचे। इसलिए बजट पास करने के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं हो सकी। झींडा करीब 2 घंटे तक उन मेंबर्स का इंतजार करते रहे, लेकिन उन मेंबर्स की ओर से कोई मैसेज तक नहीं मिला।

घर के बाहर देंगे धरना- झींडा

बैठक खत्म होने के बाद झींडा ने कहा कि अब इन चार सदस्यों के घरों के बाहर हरियाणा की सिख संगत धरना देगी। संगत इन सदस्यों से पूछेगी कि उन्हें कमेटी में भेजा गया था, फिर वे HSGMC का बजट पास क्यों नहीं होने दे रहे। आरोप लगाया कि चार सदस्य बजट पास होने में लगातार अड़ंगा डाल रहे हैं।

झींडा ने आरोप लगाया कि चार सदस्य बजट पास होने में डाल रहे अड़ंगा।

झींडा ने आरोप लगाया कि चार सदस्य बजट पास होने में डाल रहे अड़ंगा।

सारी कमेटी भुगत रही खामियाजा

कहा कि इसका खामियाजा किसी एक पदाधिकारी को नहीं, बल्कि पूरी HSGMC और गुरु घरों को भुगतना पड़ रहा है। बजट पास नहीं होने के कारण कमेटी के कई जरूरी काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। संगत में रोष फैल रहा है। करीब डेढ़ साल से कमेटी बजट के लिए कोशिश कर रही है।

अब घरों के बाहर मांगेंगे जवाब

झींडा ने चारों सदस्यों के नाम भी सार्वजनिक किए। इनमें सीनियर वाइस प्रधान गुरमीत सिंह मीता, वाइस प्रधान गुरबीर सिंह, सिरसा के जगतार सिंह और नारनौंद के तजेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। झींडा ने कहा कि अब इन सदस्यों के घरों के बाहर धरना देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।

जब संगत ने उन्हें कमेटी में भेजा है तो फिर बजट पास कराने में रुकावट क्यों डाली जा रही है। मामला सिर्फ बजट तक सीमित नहीं है। विवाद के कारण कमेटी की कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा है। कभी मामला सिख जुडिशियल आयोग तक पहुंचता है और कभी कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाता है।

झींडा बोले- पूरे देश के सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए एक समान कानून हो।

झींडा बोले- पूरे देश के सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए एक समान कानून हो।

CM नायब सैनी से करेंगे बातचीत

झींडा ने बताया कि इस विवाद को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की गई थी। खट्टर ने बजट पास कराने और HSGMC के कानून में बदलाव के मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया है। सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करके बजट पास करवाना चाहिए। वह जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात करेंगे।

ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग

इसके अलावा झींडा ने बताया कि पिछले दिनों लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात कर देशभर के गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग भी रखी। कहा कि पूरे देश के सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए एक समान कानून होना चाहिए।