Hybrid SUV: किआ इंडिया जल्द ही अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है।
Kia Sorento Hybrid भारत में जल्द दस्तक देगी
- Published: 18 Jul 2026, 07:11 PM IST
- Last Updated: 18 Jul 2026, 07:11 PM IST
Hybrid SUV: भारतीय बाजार में जल्द ही किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च होने वाली है। किआ ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें नई हाइब्रिड एसयूवी की झलक दिखाई है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग किआ सोरेंटो हाइब्रिड हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस SUV की अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या ज्यादा डिटेल शेयर नहीं की है।
प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा केबिन
2026 Kia Sorento Hybrid का इंटीरियर प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स से लैस हो सकता है। 7-सीटर SUV में 12.3-इंच की दो स्क्रीन वाला डुअल-डिस्प्ले सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी।
इसके अलावा, SUV में फोर-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम लेदर गियर नॉब, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल पैनल, वॉल्यूम और फैन स्पीड के लिए रोटरी डायल, मेटल फिनिश पैडल्स और डुअल-टोन केबिन थीम मिलने की संभावना है।
फीचर लिस्ट में लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई अन्य प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं।
दमदार और प्रीमियम डिजाइन
नई Kia Sorento Hybrid का डिजाइन मजबूत और बॉक्सी SUV स्टाइल पर आधारित होगा। फ्रंट में Y-शेप LED DRLs दिए जाएंगे, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करेंगे। इनके साथ वर्टिकल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, Kia की सिग्नेचर ब्लैक टाइगर-नोज ग्रिल, बड़े एयर डैम और ब्लैक-आउट ग्रिल इसे आकर्षक लुक देंगे।
साइड और रियर प्रोफाइल
SUV के साइड प्रोफाइल में पूरी लंबाई तक ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, चौड़े व्हील आर्च और 19-इंच के अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। वहीं पीछे की ओर C-शेप LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर, टेलगेट पर Kia की बैजिंग और शार्क-फिन एंटीना इसे प्रीमियम फिनिश देंगे।
इंजन और पावरट्रेन
Kia ने फिलहाल भारतीय मॉडल के इंजन विकल्पों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में Sorento तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
2.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन
1.6-लीटर टर्बो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
उम्मीद की जा रही है कि भारत में Kia Sorento को मुख्य रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी पेट्रोल इंजन का विकल्प भी पेश कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो Sorento Hybrid भारतीय प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में Toyota Fortuner, MG Majestor और अन्य प्रीमियम SUVs के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
(मंजू कुमारी)