भोपाल: 'अलमारी तोड़ी, कैश फिर भी नहीं लूटा...' रिटायर्ड IAS राकेश हत्याकांड में 5 बड़े सवाल

Published on 1 अक्टू॰ 2026

Bhopal Retired IAS Officer Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल (70) की हत्या ने सनसनी मचाकर रख दी है. केश अग्रवाल का शव 30 सितंबर को सूरज नगर स्थित उनके घर में मिला. अब इस हत्याकांड के बाद पांच बड़े सवालों का जवाब मिलना बाकी है. मंगलवार को रात में राकेश को बंगले में गला रेतकर मार डाला गया.

हत्या का शक उस केयरटेकर पर है, जिसे 26 सितंबर को देखभाल के लिए रखा गया था. वारदात के बाद से केयरटेकर फरार है. उसका नाम वरुण है. इतना ही नहीं जिस एजेंसी ने उसको भेजा था, उसके ऑफिस में भी ताला लटका है. राकेश अपनी पत्नी निशि अग्रवाल के साथ रहेते थे. उनका बेटा सिद्धांत अमेरिका में नौकरी करता है. राकेश पेंटर भी थे. उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भारत भवन के अलावा मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में भी लगती थी. राकेश के बंगले में सीसीटीवी नहीं था.

क्यों और कैसे की गई हत्या?

राकेश के बंगले में अलमारी का ताला टूटा मिला, लेकिन नकदी और जेवर गायब नहीं है. सिर्फ राकेश का फोन गायब है. वरुण अपना बैग – और कपड़े भी लेकर नहीं गया. जानकारी के अनुसार, राकेश की गर्दन पर दोनों ओर गहरा घाव था. आशंका जताई जा रही है, उनकी हत्या सर्जिकल नाइफ से सोते समय की गई. हालांकि, मौके से सर्जिकल नाइफ बरामद नहीं हुआ.

कब की गई हत्या, पत्नी को क्यों नहीं लगी भनक?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात 12 बजे राकेश की पत्नी ने उनको दवा दी. रात एक बजे राकेश के कुक ने वरुण को बंगले के बाहर परेशान देखा. पुलिस को शक है कि हत्या इसी बीच की गई. सुबह बंगले में एलपीजी की तेज गंध थी. राकेश की पत्नी को भी उनकी हत्या की भनक नहीं लगी. राकेश की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं, जिसकी कुंडी बाहर से लगी थी. कुक को फोन करने के बाद उसने निशि को बाहर निकाला. तबियत बगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या धमाके की थी साजिश?

सिलेंडर का पाइप निकला और रेगुलेटर खुला था. आंशका जताई जा रही है बंगल में आग लगाने की योजना थी. वहीं रात में वरुण एक व्यक्ति के साथ निकला. वो भोपाल स्टेशन से केरल एक्सप्रेस पर सावर हुआ. बाद में उसको बीना स्टेशन पर देखा गया. फिलहाल पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है.

ये भी पढ़ें: 18 की उम्र में मंदिर में शादी, फिर पिता की FIR महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की जन्मतिथि बदलने का आदेश रद्द

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button