ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने लंबी छलांग लगाई है. ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है.
Written By : मोहम्मद वाहिद | Updated at : 23 Aug 2026 06:33 PM (IST)

आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेश का बड़ा कारनामा
Source : सोशल मीडिया (एक्स)
बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट पारी और 51 रनों से हार गई. इसके बावजूद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग में बांग्लादेश ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए ऐतिहासिक छठा नंबर हासिल किया है. बांग्लादेश को आईसीसी रैंकिंग में यह फायदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत से हुआ है. बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था.
बता दें कि पहली बार बांग्लादेश की टीम आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में 9वें स्थान से ऊपर पहुंची है. अब बांग्लादेश टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है. उसने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ दिया है. बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इसे बहुत बड़ी उपलब्धिै माना है.
टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि- बांग्लादेश के कप्तान
ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट एक पारी और 51 रन से हारने के बाद शांतो ने कहा, "बेशक (छठे नंबर पर पहुंचना) अच्छी खबर है. मुझे अभी इसके बारे में पता चला है. टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है. अगर हम इस टेस्ट मैच में बेहतर क्रिकेट खेल पाते तो और भी अच्छा होता."
बांग्लादेश की टीम अब वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच गई है. शांतो ने अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में और अधिक टेस्ट मैच खेलने को मिलने चाहिए. उन्होंने कहा, "हम 23 साल बाद यहां आए हैं (2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज), ऐसी टीम के खिलाफ और ऐसे हालात में मुकाबला करना आसान नहीं है. अगर हम लगातार यहां आ पाते हैं, तो खिलाड़ियों को यहां खेलने का अंदाजा हो जाएगा. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने का और अनुभव मिलेगा. वे ऐसे हालात के हिसाब से खुद को ढाल सकेंगे और अच्छा क्रिकेट खेल सकेंगे."
यह भी पढ़ें-
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
Published at : 23 Aug 2026 06:33 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola