Amitabh Bachchan Write Emotional Note: महानायक अभिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर इमोशनल बात शेयर की. उनके इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद एक्टर के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतिंत हो गए हैं.
Amitabh Bachchan Write Emotional Note: महानायक अभिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर इमोशनल बात शेयर की. उनके इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद एक्टर के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतिंत हो गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/07/amitabh-bachchan-4-2026-06-07-13-14-03.jpg)
Amitabh Bachchan Write Emotional Note: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में हेल्थ को लेकर एक इमोशनल ब्लॉग पोस्ट लिखा है. हालांकि, एक्टर अपने ब्लॉग के जरिए लाइफ, काम और अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते रहते हैं. लेकिन इस बार उनके ब्लॉग ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. अपने ताजा ब्लॉग में बिग बी ने हॉस्पिटल, सर्जरी, ICU और घर लौटने के बाद के मुश्किल दौर का जिक्र किया. उन्होंने यह भी लिखा कि लाइफ में एक समय ऐसा आता है, जब 'हार आपको ताकती है.' उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हेल्थ को लेकर दुआएं करने लगे.
अस्पताल, ICU और सर्जरी का किया जिक्र
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में हॉस्पिटल में बिताए टाइम और उसके बाद आने वाली चैलेंज के बारे में लिखा. उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में सर्जरी, ICU में रहना और काबिल डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की देखरेख में ट्रीटमेंट कराना एक अलग एक्सपीरियंस होता है. लेकिन असली टेस्ट तब शुरू होता है, जब पेशेंट अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटता है. उन्होंने लिखा कि घर वापस आने के बाद टाइम शारीरिक, मेंटली और प्रैक्टिकली रूप से सबसे कठिन होता है. इस दौर में इंसान को खुद को फिर से नॉर्मल लाइफ में ढालना पड़ता है और यही सबसे बड़ा चैलेंज बना जाता है.
'एक दिन हार आपको ताकती है'
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लाइफ के स्ट्रगल को काफी इमोशनल शब्दों में बयान किया. उन्होंने लिखा कि इंसान एक टाइम तक चैंपियन की तरह लाइफ जीता है, लेकिन एक दिन ऐसा भी आता है जब 'हार आपको ताकती है'. यही लाइफ का सबसे कठिन फेज होता है. बिग बी ने आगे लिखा कि कुछ लोग इस मुश्किल समय का डटकर सामना करते हैं. जबकि कुछ लोग हालात के आगे झुक जाते हैं. उनके मुताबिक, जो लोग हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहते हैं, वही असली चैंपियन कहलाते हैं और जो लोग ऐसा नहीं कर पाते, वे अपनी पुरानी यादों में ही जीने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: 80 सेकंड में पाकिस्तान का 'गेम ओवर' करने वाले संग्राम सिंह के बारे में जानिए, बीमारी से जंग जीतकर बने करोड़ों के मालिक
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/21/amitabh-bachchan-2026-07-21-11-16-00.png)
फैंस को होने लगी अभिताभ की चिंता
अभिताभ के इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद फैंस को उनकी चिंता होने लगी है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर बात कर रहे हैं. अस्पताल, ICU और सर्जरी के बारे में जानकर फैंस उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना की. हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में यह कहीं भी अपनी हेल्थ का जिक्र नहीं किया वह खुद अस्पताल में भर्ती रहे थे.
वर्कफ्रंट पर क्या रहे बिग बी
अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में एक्टिव हैं. वह इन दिनों नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे अहम किरदार दिखाई देंगे. इसके अलावा अमिताभ क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से भी जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें: रामायण में कौन निभा रहा है कौन सा किरदार? अयोध्या से लेकर लंका साम्राज्य तक यहां देखिए पूरी स्टारकास्ट