IED Blast in Nagaland: नागालैंड के सुखोई क्षेत्र में असम राइफल्स के काफिले के पास ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया है।
IED Blast in Nagaland/Image Credit: AI
Modified Date: July 13, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: July 13, 2026 6:44 pm IST
HIGHLIGHTS
- नागालैंड के सुखोई क्षेत्र में असम राइफल्स के काफिले के पास ब्लास्ट हुआ है।
- इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल है।
- ये धमाका नगालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है।
IED Blast in Nagaland: नागालैंड: नागालैंड के सुखोई क्षेत्र में असम राइफल्स के काफिले के पास ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल है। ये धमाका नगालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कब हुआ ब्लास्ट?
मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स का काफिला नियमित गश्त पर था, तभी सड़क किनारे लगाए गए IED में ब्लास्ट हो गया। IED ब्लास्ट की यह घटना नगालैंड के चुमौकेदिमा क्षेत्र में हुई। इस क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से बेहद ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। विस्फोट के बाद असम राइफल्स, नगालैंड पुलिस और सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को इलाके में तैनात किया गया है। (IED Blast in Nagaland) चुमौकेदिमा और आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उखरुल में भी हुआ था हमला
IED Blast in Nagaland: यह घटना इसलिए भी चिंता का विषय बन गई है क्योंकि एक सप्ताह से भी कम समय में पूर्वोत्तर भारत में असम राइफल्स को निशाना बनाकर किया गया यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। इससे पहले 6 जुलाई को मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने असम राइफल्स के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। उस हमले में असम राइफल्स की 40वीं बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bangkok Pub Fire Viral Videos: 27 की जलकर दर्दनाक मौत, 63 जूझ रहे जिंदगी और मौत से.. इस मशहूर टूरिस्ट प्लेस के पब में लगी आग तो मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो
- Sarkari Karmachari News: कर्मचारियों को बड़ी राहत, इस खास सुविधा के लिए सरकार ने बढ़ाई आय सीमा, पेंशनरों को भी होगा तगड़ा फायदा
- Sex Racket Busted In Ashoknagar: शहर के इस इलाके में खुलेआम चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी घर के अंदर दबिश, इतने युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली 3 महिलाएं
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: One soldier martyred Nagaland IED blast
People also search for
advertisement will close in 10 seconds ×