- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- IIT Kanpur Green Hydrogen Center Of Excellence | UP Government Approval
कानपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आईआईटी कानपुर में खुलेगा ग्रीन हाइड्रोजन का सेंटर आफ एक्सीलेंस।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2024 के तहत ग्रीन हाइड्रोजन पर एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की जाएगी। 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन (ECOGEN) के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित अधिकृत समिति से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसे उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

आईआईटी कैंपस में ग्रीन हाइड्रोजन पर होंगे शोध।
शून्य प्रदूषण का लक्ष्य पाना
आईआईटी की ओर से सोमवार दोपहर एक बजे जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके अलावा ग्रीन हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के माध्यम से राज्य के शून्य-प्रदूषण (नेट-ज़ीरो प्रदूषण) के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देना है।
यह केंद्र ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन से लेकर उसके उपयोग तक संपूर्ण इकोसिस्टम के विकास के लिए बहुविषयक और सहयोगात्मक अनुसंधान गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। आईआईटी ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से ग्रीन हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को मजबूती मिलेगी तथा देश में स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के विकास को गति मिलेगी। टिकाऊ ऊर्जा समाधान पर होगा काम
इस केंद्र का मुख्य फोकस हाइड्रोजन ऊर्जा के उत्पादन, भंडारण, उपयोग और विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण (सिस्टम इंटीग्रेशन) से संबंधित अनुसंधान एवं विकास को आगे बढ़ाना होगा। इसके माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की लागत को कम करने और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
सस्टेनेबल एनर्जी डिपार्टमेंट ते प्रोफेसर करेंगे नेतृत्व
इस सेंटर का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के सतत ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर प्रबोध बाजपेयी, प्रधान अन्वेषक के रूप में करेंगे। इस परियोजना से जुड़े सभी अन्वेषकों का बहुविषयक अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुभव रहा है तथा उनका अग्रणी औद्योगिक संगठनों के साथ मजबूत सहयोग भी स्थापित है, जो ग्रीन हाइड्रोजन से संबंधित समग्र अनुसंधान एवं विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
.