IIT दिल्ली में सेमीकंडक्टर, AI और डीप टेक का नया एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू, जानें फीस

Published on 22 सित॰ 2026

आईआईटी दिल्ली ने सेमीकंडक्टर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप पर आधारित एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के दूसरे बैच की शुरुआत की है. छह महीने के इस ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर और फोटोनिक्स टेक्नोलॉजी के साथ AI और हाई परफॉर्मेंस (HPC) से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा कर्मशलाइजेशन, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी, फंडिंग और स्टार्टअप स्केलिंग जैसे विषय भी कोर्स का हिस्सा होंगे. प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स, रिसर्चर्स, इंजीनियर और डीप-टेक क्षेत्र में करियर या स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए उपयोगी है.

कितने महीने का होगा प्रोग्राम?

आईआईटी दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत शुरू किया गया यह एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगा. इसकी शुरुआत 9 जनवरी 2027 से होगी और कार्यक्रम 12 जून 2027 तक चलेगा. इसमें कुल 80 घंटे की लाइव ऑनलाइन लर्निंग होगी. किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट इसमें आवेदन कर सकते हैं.

इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

प्रोग्राम में सेमीकंडक्टर, AI और डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप को प्रमुखता दी गई है. इसके साथ फोटोनिक्स की भी जानकारी दी जाएगी. फोटोनिक्स में कम्यूनिकेशन और कंप्यूटिंग के लिए लाइट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को समझाया जाता है. प्रतिभागियों को सेमीकंडक्टर और फोटोनिक डिवाइस की टेक्नोलॉजी के साथ उनके प्रोफेशनल उपयोग के बारे में भी बताया जाएगा.

6 प्रमुख मॉड्यूल होंगे शामिल

कोर्स में कुल छह प्रमुख मॉड्यूल रखे गए हैं. इनमें डीप-टेक के लिए सेमीकंडक्टर और फोटोनिक्स के फंडामेंटल, एडवांस्ड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, AI के लिए फोटोनिक्स डिवाइस, सेमीकंडक्टर में डीप-टेक एंटरप्रेन्योरशिप, इंडस्ट्री इंटरेक्शन और केस स्टडीज शामिल हैं. इसके अलावा डीप-टेक स्टार्टअप के लिए पिचिंग और फंडराइज की जानकारी भी दी जाएगी.

फीस, आवेदन और सर्टिफिकेट

इस प्रोग्राम की कुल फीस 1,50,000 रुपये है. इसमें 18% GST अलग से देना होगा. उम्मीदवार फीस का भुगतान किस्तों में भी कर सकते हैं. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है. प्रोग्राम में कम से कम 40% अटेंडेंस पूरी करने वाले उम्मीदवारों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा. वहीं 40% अटेंडेंस के साथ न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने वालों को सक्सेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा. ये सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में आईआईटी दिल्ली के CEP की ओर से जारी किए जाएंगे.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button