Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan Health) की सेहत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व क्रिकेट कप्तानों (Australian Cricket Captains) ने चिंता जताई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।फिलहाल इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद (Imran Khan Jail) हैं।
इन 7 ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने जताई चिंता (Imran Khan Health)
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल (Greg Chappell) ने इमरान खान (Imran Khan Health की जेल में स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई। चैपल के साथ एलन बॉर्डर, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूज, मार्क टेलर और स्टीव वॉ ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
ग्रेग चैपल ने क्या कहा ? (Imran Khan Health)
पत्र में बताया गया कि ग्रेग चैपल ने 2022 में इस्लामाबाद में इमरान खान से मुलाकात की थी। उस समय इमरान स्वस्थ और फिट नजर आए थे। पूर्व कप्तानों का कहना है कि हिरासत के दौरान उनकी सेहत को लेकर सामने आ रही खबरें चिंता पैदा करती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका उद्देश्य राजनीतिक या राजनयिक हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि मानवीय आधार पर अपनी चिंता सामने रखना है।
इमरान खान फिलहाल जेल में (Imran Khan Health)
73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। तोशाखाना मामले में सजा के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामलों में कानूनी कार्रवाई हुई। कुछ मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिली, लेकिन अन्य मामलों के कारण वह अब भी जेल में हैं।
इमरान की PTI और सरकार आमने-सामने
इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का आरोप है कि 2022 में सत्ता से हटने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक कारणों से मामले दर्ज किए गए। पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती रही हैं और उनका कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
इमरान के इलाज को लेकर फैमिली ने उठाए सवाल (Imran Khan Health)
इमरान खान के परिवार ने भी उनकी सेहत और जेल में मिल रही सुविधाओं को लेकर चिंता जताई है। पत्र में दावा किया गया कि उनके बेटों और बहनों ने कई महीनों से हिरासत के दौरान इलाज और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
ये खबर भी पढे़ं: Women Asia Cup: पीसीबी चीफ नकवी का फिर तोड़ा गुरुर, भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं ली ट्रॉफी, फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया
लेखक
![]()