IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज से बाहर किए गए ये 2 खिलाड़ी, अब इन टीमों के लिए खेलेंगे मैच

Published on 18 जुल॰ 2026

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज से बाहर किए गए ये 2 खिलाड़ी, अब इन टीमों के लिए खेलेंगे मैच

भारत-इंग्लैंड सीरीज से बाहर किए गए 2 खिलाड़ी. (फोटो- GETTY)

Liam Dawson-Tom Banton: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से ठीक पहले मेजबान टीम से एक बड़ी खबर सामने आई है. इंग्लैंड की टीम ने स्टार ऑलआउंडर लियाम डॉसन और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन को भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मैच से पहले स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट के फाइनल्स डे में अपनी-अपनी टीमों की तरफ से खेलने के लिए रिलीज किया गया है.

सीरीज में अब तक दोनों खिलाड़ियों का सफर

टॉम बैंटन को इस मौजूदा वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला था. वहीं, डॉसन ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में हिस्सा लिया था, जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. दिलचस्प बात यह है कि भारत के खिलाफ पहले वनडे में लियाम डॉसन ने अपने इंटरनेशनल करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, उस मैच में उन्होंने सिर्फ दो ओवर ही गेंदबाजी की थी.

इसी शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टी20 ब्लास्ट के क्वार्टर फाइनल मैच खेलने की इजाजत नहीं मिली थी, लेकिन अब वो फाइनल्स डे के लिए उपलब्ध रहेंगे. दूसरी तरफ, टॉम बैंटन को समरसेट के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए भी इंग्लैंड टीम से रिलीज किया गया था, लेकिन वो बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.

एजबेस्टन में सजेगा फाइनल्स डे का मंच

टी20 ब्लास्ट के फाइनल्स डे का आयोजन एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर होने जा रहा है. दिन की शुरुआत पहले सेमीफाइनल के साथ होगी, जहां नॉर्थम्पटनशर स्टीलबैक्स और समरसेट की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में हैम्पशर हॉक्स की भिड़ंत नॉट्स आउटलॉज से होगी. इन दोनों मैचों की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. टी20 ब्लास्ट की खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच और फाइनल एक ही दिन एक ही मैदान पर खेले जाते हैं.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button