IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/26/team-india-2026-07-26-15-50-17.jpg)
Team India
IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई (जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर देगी, लेकिन उससे पहले एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है जो भारतीय टीम और फैंस की टेंशन बढ़ा देगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से कई बड़े खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. फिटनेस की वजह से खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बन गया है.
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बुमराह इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. फिलहाल उन्हें 30 जुलाई तक रेस्ट दिया गया है. इसके बाद, वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनकी फिटनेस का आखिरी टेस्ट होगा
वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर
भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है. बताया गया है कि वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं, क्योंकि सुंदर का शुरुआती मैच से बाहर होना टीम के कॉम्बिनेशन और स्पिन विभाग के संतुलन के लिहाज से एक बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है.
INDIAN TEST TEAM UPDATE FOR SRI LANKA SERIES: [Abhishek Tripathi]
Washington Sundar: Unavailable for the 1st Test
Jasprit Bumrah: Subject to fitness, rest until 30th July, after that he will report to COE
Sai Sudharsan: Subject to fitness, recovering well
Harshit Rana &… pic.twitter.com/8a5Hzu3ewn
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 26, 2026
साई सुदर्शन की रिकवरी पर नजर
साई सुदर्शन भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. ऐसे में उनका चयन भी फिटनेस पर निर्भर करेग. हालांकि, टीम मैनेजमेंट के लिए राहत की बात यह है कि सुदर्शन चोट से काफी तेजी से उबर रहे हैं. अगर वे समय रहते पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.
हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. बता दें कि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. इतना ही नहीं, स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी इस पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. ऐसे में पेस-ऑलराउंडर विकल्पों का बाहर होना टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.
टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. यह सीरीज दोनों टीमें के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया के पास श्रीलंका को हराकर प्वाइंट हासिल करने का मौका होगा, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की फिटनेस ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. भारतीय टीम 9 साल बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में साल 2017 में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया था. बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त WTC में पांचवे नंबर पर मौजूद है. जबकि श्रीलंका की टीम छठें नंबर पर है.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने 15 दिन में इंग्लैंड से छीनी बादशाहत, फिर बन गई नंबर-1 T20I, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन है शामिल