IND vs WI: शे होप-शेरफेन रदरफोर्ड की फिफ्टी, नमन धीर-कुलदीप और अक्षर का धमाल, वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 172 रनों का लक्ष्य

Published on 6 अक्टू॰ 2026

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने अर्धशतक लगाए, जबकि भारत की ओर से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. कप्तान शाई होप और कामिल पूरन ओपनिंग करते हुए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांचवें ओवर में 38 रन के कुल स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने कामिल पूरन को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. कामिल 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

अक्षर पटेल के एक ही ओवर में हेटमायर और पॉवेल आउट

इसके बाद पावरप्ले का आखिरी ओवर अक्षर पटेल लेकर आए. इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर शिमरोन हेटमायर सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया. रोवमैन पॉवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

शे होप ने खेली 52 रनों की पारी

इसके बाद शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच एक तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन फिर नमन धीर ने शे होप को आउट कर वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन भेजा. शे होप 37 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. 

— BCCI (@BCCI) October 6, 2026

लगातार विकेट गंवाते रहे कैरेबियाई बल्लेबाज

इसके बाद वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगते रहे और उसके बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे. कैरेबियाई बल्लेबाज क्रीज पर आते ही बड़े शॉट्स खेलने के चक्कर में अपना विकेट फेंकते चले गए. वेस्टइंडीज ने 135 रन के कुल स्कोर पर अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया.

टीम को पांचवां झटका रोस्टन चेज के रूप में लगा, जिन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. इसके बाद रोमारियो शेफर्ड को नमन धीर ने 5 रन पर चलता किया. वेस्टइंडीज को 7वां झटका मैथ्यू फोर्ड के रूप में लगा, जिन्हें कुलदीप ने अपना दूसरा शिकार बनाया. इसके तुरंत बाद 16वें ओवर में नमन धीर ने शमर स्प्रिंगर को आउट कर वेस्टइंडीज को 8वां झटका दिया. शमर स्प्रिंगर केवल 9 रन ही बना सके.

शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली 56 रनों की तूफानी पारी

शेरफेन रदरफोर्ड आखिरी तक लड़ते रहे और टीम के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया. शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में वेस्टइंडीज को 9वां झटका लगा था. उन्हें मयंक यादव ने चलता किया. शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.

ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

यह भी पढ़ें:  BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए मांगे आवेदन, ये होगी मुख्य जिम्मेदारियां