Independence Day 2026 Speech: 2 से 5वीं क्लास के बच्चों के लिए 15 अगस्त की बेस्ट स्पीच! याद करने में बेहद आसान, ताली बजाने पर मजबूर हो जाएगी ऑडियंस

Published on 15 अग॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Aug 15, 2026, 06:54 AM IST

Independence Day 2026 Speech: 15 अगस्त के अवसर पर स्कूलों में भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ऐसे में 2 से 5वीं क्लास के बच्चों में स्टेज पर बोलने का उत्साह अलग ही नजर आता है। ऐसे में उनके लिए सही भाषण चुनना बहुत जरूरी है। आइए कुछ भाषणों के सैंपल पर नजर डालें।

Image

Independence Day 2026 Speech (Photo - AI)

Independence Day 2026 Speech: 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। आज ही के दिन 1947 में देश को आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। स्कूलों में इस अवसर पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें सबसे अधिक उत्साह प्राइमरी क्लास यानी छोटी क्लास क बच्चों में देखा जाता है। स्टेज पर देशभक्ती से भरे हुए भाषण युवाओं में जोश भर देते हैं। लेकिन ऐसे में क्लास 2 से लेकर कक्षा 5 (Independence Day 2026 Speech For Kids) तक के बच्चों के लिए सही भाषण चुनना और उसे आत्मविश्वास के साथ बोलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। तो आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए भाषण हमेशा छोटे और सरल होना चाहिए ताकि वे इसे आसानी से याद रख सकें और मंच पर बिना झिझक के बोल सकें। आइए आपके साथ शेयर करते हैं कुछ सैंपल आइडिया -

सैंपल 1: कक्षा 2 और 3 के लिए के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण

आदरणीय शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों,

आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज 15 अगस्त है और यह हम सभी भारतीयों के लिए बहुत खुशी का दिन है। 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश आजाद हुआ था।

देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे वीरों ने बहुत संघर्ष किया। हमें उन सभी वीरों पर गर्व है।

आज के दिन हम सब मिलकर वादा करते हैं कि हम खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, अपने देश को साफ-सुथरा रखेंगे और एक अच्छे नागरिक बनेंगे।

भारत माता की जय! जय हिंद, जय भारत!

सैंपल 2: कक्षा 3 और 4 के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल सर, आदरणीय शिक्षकगण और मेरे साथियों,

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई!

आज हम अपने देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हर तरफ तिरंगा लहरा रहा है और चारों ओर खुशी का माहौल है।

हमारा भारत एक महान देश है। इस देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। इसके पीछे हजारों देशभक्तों का त्याग और बलिदान है।

एक छात्र होने के तौर पर हमारी जिम्मेदारी अनुशासन बनाए रखने की है। अपने बड़ों का सम्मान करें, पर्यावरण को बचाएं और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

आइए, आज के दिन संकल्प लें कि हम अपने काम से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा!

जय हिंद!

सैंपल 3: कक्षा 4 और 5 के लिए स्वतंत्रता दिवस भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षक गण और मेरे प्यारे दोस्तों,

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज 15 अगस्त के इस पावन अवसर पर आपके सामने बोलते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। 15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे भारत देश के स्वाभिमान और आजादी का दिन है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें एक आजाद और सुंदर देश दिया है। आज हमारा भारत विज्ञान, खेल, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम छू रहा है। दोस्तों, आजादी का असली मतलब सिर्फ पर्व मनाना नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना है। अगर हम सफाई रखेंगे, ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे और दूसरों की मदद करेंगे, तो यही हमारी सच्ची देशभक्ति होगी।

आइए, इस खास दिन पर हम सब मिलकर कहें— रग-रग में हो देश प्रेम, और हाथों में निर्माण रहे। जब तक सूरज-चांद रहे, अमर हमारा भारत देश रहे!

भारत माता की जय! जय हिंद!

भाषण की तैयारी के लिए आसान टिप्स

भाषण की शुरुआत और अंत बहुत महत्वपूर्ण है। जिस जोश में भाषण की शुरुआत की गई है उस जोश को बरकरार रखते हुए अंत भी करना चाहिए। खासतौर पर 'जय हिंद' और 'भारत माता की जय' बोलते हुए बच्चों की आवाज बुलंद और जोशीली होनी चाहिए। मंच पर सीधे खड़े होकर और हाथ जोड़कर या हल्की मुस्कान के साथ सामने देखकर बोलें। बच्चों को 2-3 बार शीशे के सामने या परिवार के सदस्यों के सामने बोलकर अभ्यास कराएं, ताकि वह स्टेज पर बोलते हुए झिझके नहीं।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article