संजय सिंह बोले- बैठक में नहीं जाएगी AAP, लेकिन लड़ाई में देंगे साथ

Published on 29 सित॰ 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) ने INDIA ब्लॉINDIA ब्लॉक से दूरी, CEC पर साथ... संजय सिंह बोले- बैठक में नहीं जाएगी AAP, ज्ञानेश कुमार को हटाने में देंगे साथक की बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की संसदीय कार्रवाई का साथ देने की बात कही है. AAP सांसद संजय सिंह ने साफ किया कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल नहीं उठता. हालांकि, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाता है तो AAP विपक्षी दलों के साथ खड़ी होगी.

INDIA ब्लॉक की बैठक में क्यों नहीं जाएगी AAP?

दिल्ली में बुधवार (30 सितंबर) को INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक होने वाली है. इसमें चुनाव आयोग, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. विपक्षी दल आगे की संयुक्त रणनीति और संभावित देशव्यापी आंदोलन पर भी विचार कर सकते हैं. इस बैठक से पहले AAP ने अपना रुख साफ कर दिया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है. ऐसे में पार्टी के इस बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं है.

CEC के मुद्दे पर विपक्ष के साथ AAP

INDIA ब्लॉक से दूरी के बावजूद AAP ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की संसदीय मुहिम का समर्थन करने की बात कही है. संजय सिंह के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार को हटाने से जुड़े प्रस्ताव पर AAP पहले ही हस्ताक्षर कर चुकी है. संजय सिंह ने कहा कि अगर संसद में ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया जाता है और इस दिशा में कोई कार्रवाई होती है तो आम आदमी पार्टी सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेगी.

अखिलेश यादव को लेकर कांग्रेस पर बरसे संजय सिंह

संजय सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बैठक से दूरी बनाए रखने की खबरों पर उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है. संजय सिंह ने कांग्रेस की सीटों से जुड़ी मांगों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिर कांग्रेस की लड़ाई BJP से है या समाजवादी पार्टी से?

SIR विवाद के बीच बुलाई गई बैठक

INDIA ब्लॉक की यह बैठक चुनाव आयोग और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हो रही है. विपक्षी दलों ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कई सवाल उठाए हैं. 30 सितंबर की बैठक में विपक्षी दल आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं.

यह विवाद उस रिपोर्ट के बाद और बढ़ गया, जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के विभिन्न फैसलों और प्रक्रियाओं को लेकर कम से कम 14 मौकों पर आपत्तियां दर्ज की थीं. इनमें मतदाता सूची, Form-6, चुनावी डेटा तक पहुंच और SIR से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे.

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आपत्तियों को संस्थागत मतभेद के तौर पर पेश किए जाने से असहमति जताई है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए थे. इसी विवाद के बीच विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति बना रहा है.

Also Read:निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव पर किया मानहानि का केस,कहा- यह करेगा मेरे कार्यकाल का मूल्यांकन