बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर का नया रियलिटी शो इंडिया के टॉप 1% जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

अनिल कपूर का शो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं अनिल कपूर
इंडिया के टॉप 1% है शो का नाम
छोटे पर्दे पर धमाल मचाएंगे एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पच्चीस साल पहले अनिल कपूर ने फिल्म नायक में शिवाजी राव बनकर दर्शकों का दिल जीता था। आज जब यह कल्ट फिल्म अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है, अनिल कपूर एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि उनका जलवा आज भी बरकरार है।
पर्दे पर एक दिन के मुख्यमंत्री के रूप में राज करने के बाद अब वह देश के सबसे बड़े गेम शो India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। मेकर्स की तरफ से इस शो का लेटेस्ट प्रोमो भी शेयर किया गया है। ऐसे में आइए अनिल के इस रियलिटी शो के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ये कब और कहां शुरू होने जा रहा है।
सामने आई इंडिया के टॉप 1 परसेंट की पहली झलक
स्टार प्लस की तरफ से इंस्टाग्राम हैंडल पर अनिल कपूर के अपकमिंग रियलिटी टीवी शो इंडिया के टॉप 1 परसेंट का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें- 90s के दौर में गूंजी थी 'कृष्णा-कृष्णा' की गूंज, 36 साल पहले Mukesh के बेटे ने गाया था कालजयी गीत
हाल ही में जारी हुई शो की पहली झलक में 100 खिलाड़ी और पूरे सीजन में 26 करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ एक भव्य मुकाबले की झलक देखने को मिल रही है। शो का दिलचस्प मंत्र है, “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!”
अनिल कपूर तब भी सुपरस्टार थे और आज भी हैं। अब वह अपनी जबरदस्त ऊर्जा और खास ‘झकास’ अंदाज के साथ टेलीविजन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। शो का प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार भी करने लगे हैं।
कब से शुरू होगा India Ke Top 1%
बात की जाए अनिल कपूर के लेटेस्ट रियलिटी शो India Ke Top 1% के प्रीमियर के बारे में तो 19 सितंबर को रात 8 बजे टीवी चैनल स्टार प्लस पर इस शो का ग्रैंड प्रीमियर किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार भी आपको अनिल का ये शो देखने को मिलेगा। इससे पहले अनिल कपूर बतौर होस्ट बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 होस्ट कर चुके हैं।