India’s Got Latent: थामा क्यों की थी यार... समय रैना ने Nawazuddin Siddiqui को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब - Haribhoomi

Published on 19 सित॰ 2026

इंडियाज गॉट लैटेंट में समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म 'थामा' में काम करने को लेकर रोस्ट किया और पूछा- 'थामा क्यों की थी यार?' जानें अभिनेता ने क्या जवाब दिया।

Samay On Nawazuddin Siddiqui

India’s Got Latent: थामा क्यों की थी यार... समय रैना ने Nawazuddin Siddiqui को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब।

  • Published: 19 Sep 2026, 12:05 PM IST
  • Last Updated: 19 Sep 2026, 12:05 PM IST

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का नया एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल बतौर गेस्ट नजर आए। शो के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' में काम करने को लेकर मजाकिया अंदाज में रोस्ट किया। नवाजुद्दीन ने भी सवाल का मजेदार जवाब दिया।

समय रैना ने 'थामा' को लेकर किया नवाजुद्दीन को रोस्ट
'इंडियाज गॉट लैटेंट' में समय रैना ने पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शो पर आने के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की फिल्म 'थामा' को लेकर मजाक करना शुरू कर दिया। समय ने कहा, "नवाज सर, थैंक यू सो मच फॉर कमिंग यार। आई कांट बिलीव यू आर हियर। आई लव यू सो मच, सर... सर, थामा क्यों की थी यार? थामा क्यों बनाई यार आपने?"

समय के इस सवाल पर नवाजुद्दीन कुछ हैरान नजर आए। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "थामा? हां ठीक है। बन गई, बन गई।" इसके बाद समय ने नवाजुद्दीन से पूछा कि क्या वह शो में उनके बारे में ऐसी बातें कह सकते हैं। इस पर अभिनेता ने मजेदार अंदाज में कहा, "अब जो बोल ही दिया है, तो मैं क्या बोलूं?"

'सेक्रेड गेम्स' को लेकर भी हुई मजेदार बातचीत
समय रैना ने नवाजुद्दीन के पुराने काम की तारीफ करते हुए 'सेक्रेड गेम्स' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह शो बहुत अच्छा था और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। समय ने मजाक करते हुए कहा कि 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन के किरदार ने ड्रग्स लिए, शराब पी, सेक्स वर्कर्स के साथ संबंध बनाए और फिर सेट पर पहुंचा। इस पर नवाजुद्दीन ने भी उसी अंदाज में मजाक करते हुए कहा, "यहां पर भी वैसी ही तैयारी करके आया हूं मैं।"

बेटी शोऱा देखती हैं 'इंडियाज गॉट लैटेंट'
शो के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नहीं देखा है, लेकिन उनकी बेटी शोऱा सिद्दीकी यह शो देखती हैं।
शो के सीजन 2 में अब तक आलिया भट्ट, शरवरी, आशीष सोलंकी, विशाल ददलानी, रघु राम, ओरी, अर्चना पूरन सिंह और राखी सावंत समेत कई सेलेब्स बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। वरुण धवन भी नेटफ्लिक्स के एक्सक्लूसिव एपिसोड में दिखाई दिए थे।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
'थामा' से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'कॉस्टाओ' में नजर आए थे। साल 2025 में उन्होंने 'मैं एक्टर नहीं हूं' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में भी काम किया। अभिनेता के पास आने वाले समय में 'सेक्शन 108', 'नूरानी चेहरा', 'संगीन' और 'द ग्रेट एस्केप फरार' जैसी फिल्में हैं।