क्रिकेट
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Aug 14, 2026, 12:00 AM IST
भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक संबंधों की बर्फ पिघलने के साथ ही क्रिकेट संबंध भी बहाल हो सकते हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारतीय टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
![]()
भारत बनाम बांग्लादेश
Photo :
ANI
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक संबंधों की बर्फ पिघलने के साथ ही क्रिकेट संबंध भी बहाल हो सकते हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारतीय टीम के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि बांग्लादेश दौरा सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही होगा और इस संबंध में भारतीय उच्चायोग के साथ बातचीत चल रही है।
सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा बांग्लादेश दौरा
बोर्ड के सूत्र ने एएनआई को बताया,'बांग्लादेश का दौरा सरकार की मंजूरी के बाद होगा, हम उच्चायुक्त के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारी बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके संबंध अब ठीक हैं और बोर्ड दौरे के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। सीरीज़ के लिए अभी कोई समय-सीमा (विंडो) तय नहीं की गई है, लेकिन अगर सरकार मंजूरी देती है तो इसका समय तय कर लिया जाएगा।
ऐसे आई रिश्तों में खटास
भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में खटास इस साल की शुरुआत में आई थी। मामले ने तब तूल पकड़ा जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ के बाद BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिजील करने का निर्देश दिया। मुस्तफिज़ुर दिसंबर 2025 में हुई नीलामी में केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। इस साल वो आईपीएल में चुने गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे। इस कदम पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई। कुछ ही दिनों में बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह का हवाला देते हुए 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरा नहीं करने का फैसला किया। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने का भी अनुरोध किया, जिसे ICC ने ठुकरा दिया था।
तमीम इकबाल के कमान संभालने के बाद सुधरे हैं रिश्ते
इसके बाद से भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा अधर में लटका हुआ है। खटास के दौर में बीसीसीई के साथ अच्छे संबंधों की वकालत करने वाली तमीम इकबाल के बीसीबी का नया अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद स्थितियां बेहतर हुई हैं। ऐसे में अब गेंद बीसीसीआई के पाले में है।
![]()
नवीन चौहानauthor
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article