LIVE Cricket Score & Updates
-
23 Aug 2026 01:00 PM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: 100 रन के पार भारत
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार पहुंच गया है. .शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी क्रीज पर है.
-
23 Aug 2026 12:04 PM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: टीम इंडिया ने पहले सेशन में 2 विकेट खोए
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन अपनी पहली पारी में भारत ने लंच तक 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं. इस सेशन में कुल 25 ओवर फेंके गए.
-
23 Aug 2026 11:34 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका खिलाड़ी से जायसवाल की लड़ाई
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में आउट होने के बाद यशस्वी की श्रीलंकाई खिलाड़ी से लड़ाई हो गई. ऐसा तब हुआ जब जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. यशस्वी की जिनसे झड़प हुई वो उन्हें बोल्ड करने वाले गेंदबाज आसिथा फर्नांडो रहे. दोनों ने गुस्से में अपने हेड से हेड टकराए.
-
23 Aug 2026 11:30 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: यशस्वी जायसवाल आउट
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल क्लीन बोल्ड हो गए. उन्होंने 53 गेंदों का सामना कर 45 रन बनाए. जायसवाल का विकेट असिथा ने लिया.
-
23 Aug 2026 11:14 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: 12 गेंदों में 2 कैच ड्रॉप
गॉल टेस्ट के हीरो देवदत्त पडिक्कल पर कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में किस्मत मेहरबान दिख रही है. इनिंग की शुरुआती 12 गेंदों में ही उनके दो कैच छूट चुके हैं. देवदत्त का जब दूसरा कैच छूटा, वो 1 रन पर खेल रहे थे.
-
23 Aug 2026 11:06 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE Score: श्रीलंका ने छोड़ा पडिक्कल का कैच
श्रीलंका ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल का कैच टपका दिया. पडिक्कल तब खाता भी नहीं खोल सके थे और अपनी इनिंग का पहला ही गेंद खेला था. पडिक्कल का कैच सोनल डिनुषा ने छोड़ा.
-
23 Aug 2026 10:57 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भारत का पहला विकेट केएल राहुल के तौर पर गिरा. वो 18 रन बनाकर आउट हुए. ओपनिंग विकेट के लिए यशस्वी और राहुल के बीच 37 रन की पार्टनरशिप हुई.
-
23 Aug 2026 10:03 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: भारत की पहली पारी का आगाज
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी का आगाज हो चुका है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत करने क्रीज पर उतरे हैं.
-
23 Aug 2026 09:35 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: कुलदीप यादव बाहर, ऐसी है प्लेइंग XI
कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग XI से कुलदीप यादव बाहर है. कप्तान गिल के मुताबिक उन्हें वायरल इंफेक्शन है. कुलदीप की जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है.
भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका की प्लेइंग XI: लाहिरू उडारा, कामिल मिशारा, पासिंदु सूरियाबांदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा (कप्तान), सोनल डिनुषा, निरोशन डिकवेला, केशारा निवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असिथा फर्नांडो
-
23 Aug 2026 09:32 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: भारत की पहले बल्लेबाजी
कोलंबो टेस्ट में भी भारतीय कप्तान गिल ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत ने इससे पहले गॉल टेस्ट में भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी.
-
23 Aug 2026 09:30 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: कोलंबो में कैसी है पिच?
कोलंबो की पिच को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि उस पर घास है. मगर उसके बावजूद टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है.
-
23 Aug 2026 09:16 AM (IST)
India vs Sri Lanka LIVE: सारांश जैन को किससे मिली डेब्यू कैप?
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 33 साल के सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है. सारांश जैन को रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली.