
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला (फोटो-पीटीआई)
रांची टी20 में फैंस को उम्मीद थी कि इस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा लेकिन टीम इंडिया ने फैंस को निराश किया. एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने गए. वहीं दूसरी ओर लगातार फेल हो रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन टीम में बरकरार रहे. मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. वेस्टइंडीज की टीम में एक बदलाव हुआ, फॉर्डे की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती को मौका दिया गया.
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शे होप, कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शेमार स्प्रिंगर, अकील होसैन, शमार जोसेफ.
टॉस हारने पर क्या बोले श्रेयस?
श्रेयस अय्यर ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि टीम इंडिया भी पहले गेंदबाजी करना चाहती थी लेकिन टीम हालात के मुताबिक ढलने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा, ‘रांची का मौसम सुहावना है और हल्की ओस भी है. हम 40 ओवरों में अपना बेस्ट करने की कोशिश करेंगे. हम अपनी रणनीति को लागू करने की कोशिश करेंगे. हम अपने स्तर को और ऊपर ले जाना चाहते हैं. हम खुद को बेहतर करने और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की चुनौती देना चाहते हैं.’
🚨 Toss 🚨
West Indies have won the toss and elected to field first in Ranchi.
Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/0KxGk6XkDf
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
टॉस जीतकर खुश हो गए विंडीज कप्तान
वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप टॉस जीतने के बाद काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा, ‘टॉस जीतकर हम लक्ष्य का पीछा करेंगे. हमें लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कत नहीं है. यहां पहले से ही थोड़ी ओस है और रात होते-होते हालात और खराब होंगे. हम पहले गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की बात करेंगे. हम चाहेंगे कि भारत जैसी मजबूत टीम को ज्यादा मौके ना दें. आज मजबूत वापसी करने की कोशिश होगी.’

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More