नई दिल्ली (इंटरनेट डेस्क)। वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। हादसे के बाद समुद्र में व्यापक स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 15 भारतीय लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी भी कई पर्यटक लापता हैं। अधिकारियों द्वारा नाव में सवार लोगों और घटना के कारणों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना ने भारतीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है।
In the name of adventure sports people loosing lives in Vietnam, atleast 15 people killed in the accident.
Reason 👇🏾
— Indian Fights (@desikalesh1) July 11, 2026
- Bad monsoon strong wind, rough sea
- No one wearing safety jacket
- for 32 persons, 3 crew members and boat size was not big as well..pic.twitter.com/1bWF9Rjxbl
भारतीय दूतावास ने बनाई कंट्रोल रूम व्यवस्था
नाव हादसे के बाद प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। दूतावास ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद परिवार इन कंट्रोल रूम के माध्यम से जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। वहीं हनोई स्थित कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 उपलब्ध कराया गया है।
परिजनों की बढ़ी चिंता, प्रशासन जुटा
भारतीय दूतावास ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता सभी प्रभावित लोगों का सुरक्षित पता लगाना और उनके परिवारों तक सही सूचना पहुंचाना है। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस हादसे के बाद भारत में मौजूद परिजनों की चिंता बढ़ गई है और सभी की निगाहें राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति पर टिकी हुई हैं।