Indore Metro: इंदौर में सुपरकॉरिडोर-3 से मालवीय नगर मेट्रो सेवा की शुरुआत, गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक का सफर आसान, CM-खट्टर ने किया शुभारंभ

Published on 5 सित॰ 2026

Indore Metro Commercial Run Update: इंदौर में मेट्रो सेवा का शुक्रवार, 5 सितंबर को एक अहम पड़ाव पूरा हुआ। जिसमें सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक की सेवा का कमर्शियल संचालन (Indore Metro Commercial Run) शुरू किया गया। इसके साथ अब मुसाफिर गांधी नगर से मालवीय नगर तक रोज सफर कर सकेंगे।

CM मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री खट्टर ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav)  और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर (Manohar Lal Khattar)  ने विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से मेट्रो की विस्तारित सेवा का रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।

अब गांधी नगर से मालवीय नगर तक कर सकेंगे सफर

 इंदौर में मेट्रो का सफर अब 17.5 किमी तक का हो गया है। 6 सितंबर से गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू की गई है। इसमें 16 स्टेशन हैं। जहां से इंदौरी आ-जा सकेंगे।

सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगी मेट्रो (Indore Metro Corporation)

इंदौर मेट्रो कारपोरेशन ने इस  कॉरिडोर पर यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो सेवा मिलने की व्यवस्था की है। ट्रेन रोज 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। दोनों छोरों से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी।

Indore Metro Commercial Run Update

16 स्टेशन, इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो (Metro station)

गांधी नगर से  मालवीय नगर (रेडिसन चौराहा) तक करीब 17.5 किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर पर 16 स्टेशन हैं। मेट्रो गांधी नगर से चलकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, ISBT, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी।

तीन गुना बढ़ा मेट्रो नेटवर्क (Metro Network)

अभी तक गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से में यात्री सेवा संचालित हो रही है। विस्तारित सेवा शुरू होने के बाद मेट्रो नेटवर्क करीब तीन गुना बढ़ जाएगा।

पूरी तरह AC ट्रेन, डिजिटल टिकट 

मेट्रो ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित (Air Conditioned) है। स्टेशनों पर CCTV, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा है। दिव्यांग यात्रियों के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यात्री एमपीएमआरसीएल (MPMRCL) के मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट ले सकेंगे। UPI, QR कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान की सुविधा रहेगी।

रिटर्न टिकट पर 5%, ग्रुप टिकट पर 10% Discount

यात्रियों को प्रमोशनल डिस्काउंट (Discount) भी मिलेगा। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जाएगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर भी राशि के अनुसार बोनस मिलेगा।

2019 में Metro का काम शुरू, 2025 में पहली यात्री सेवा

इंदौर मेट्रो (Indore Metro) के शुरुआती कॉरिडोर के निर्माण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सितंबर 2023 में पहला ट्रायल रन हुआ। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से पर यात्री सेवा का शुभारंभ 31 मई 2025 को हुआ था।

गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक पूरे रूट का ट्रायल अक्टूबर 2025 में किया गया। इसके बाद 27 मार्च 2026 को इस हिस्से के संचालन के लिए CMRS से अनुमति मिली।

ये खबर भी पढ़ें:MP Teachers Day Celebration: मध्यप्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, CM बोले- TET एग्जाम ऑफलाइन कराएंगे

तीसरे और अंतिम फेज का काम जारी (Indore Metro Corporation)

इंदौर मेट्रो का काम तीन फेज में पूरा होना है। दो फेज का काम पूरा हो चुका है। अब तीसरे फेस का काम चल रहा है। इसमें रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहे तक मेट्रो का काम जारी है। एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई शुरू हो गई है। खजराना चौराहे के पास से भी अंडरग्राउंड हिस्से के लिए काम चल रहा है।

 ये खबर भी पढ़ें:Bhopal Road Collapsed: भोपाल में बड़ा हादसा, कोलार में सड़क धंसी, जमीन में समाईं कई गाड़ियां, लोगों में दहशत