iOS 27 अपडेट इंस्टॉल करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत - ios 27 update avoid these 5 mistakes for smooth iphone install

Published on 15 सित॰ 2026

एप्पल ने भारत समेत दुनियाभर में नया iOS 27 अपडेट रोलआउट कर दिया है, जिसे इंस्टॉल करते समय कुछ गलतियों ...और पढ़ें

iOS 27 अपडेट इंस्टॉल करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत

iOS 27 अपडेट इंस्टॉल करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने नया iOS 27 अपडेट भारत समेत दुनियाभर में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लंबे वक्त से इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही थी और अब एलिजिबल iPhone मॉडल्स इस्तेमाल कर रहे लोग अपने डिवाइस में नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।

हमारे iPhone 16 Pro पर भी नया iOS 27 का अपडेट मिल गया है, जिसका साइज 13.66GB है। ऐसे में अगर आप भी अपने iPhone को अपडेट करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। नया iOS 27 अपडेट इंस्टॉल करते वक्त ये 5 गलतियां बिलकुल भी न करें, नहीं तो आपके iPhone में दिक्कत आ सकती है...

बिना बैकअप लिए न करें अपडेट

सबसे पहले तो iOS 27 में अपडेट करने से पहले अपने जरूरी डेटा का iCloud या कंप्यूटर पर बैकअप लें। अपडेट के दौरान आमतौर पर डेटा सेफ रहता है, लेकिन किसी टेक्निकल प्रॉब्लम की कंडीशन में बैकअप आपके फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और जरूरी फाइल्स को सेफ रखने में मदद कर सकता है।

स्टोरेज को इग्नोर न करें

iOS 27 अपडेट का साइज काफी बड़ा है। इसलिए अपडेट डाउनलोड करने से पहले iPhone में खाली स्टोरेज बना लें। जरूरत पड़े तो गैर-जरूरी वीडियो, फोटो या एप्स को डिलीट कर दें। फोटो-वीडियोस को क्लाउड पर सेव करके थोड़ी जगह बना लें।

कम बैटरी में न करें अपडेट

अगर आपके फोन में कम बैटरी है तो इतना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल न करें। अपडेट शुरू करने से पहले फोन को चार्जर से कनेक्ट कर लें या पहले कम से कम 80% बैटरी को चार्ज कर लें, ताकि इंस्टॉलेशन के बीच फोन ऑफ न हो जाए।

खराब इंटरनेट पर न करें डाउनलोड

नया वाला iOS 27 अपडेट डाउनलोड करने के लिए स्टेबल और फास्ट Wi-Fi नेटवर्क का यूज करें। खराब इंटरनेट कनेक्शन के कारण डाउनलोड में काफी टाइम लग सकता है या प्रोसेस बीच में रुक भी सकता है।

अपडेट के वक्त iPhone बंद न करें

अगर फोन में एक बार iOS 27 अपडेट इंस्टॉलेशन स्टार्ट हो जाए तो फोन को ऑफ न करें। फोन को रीस्टार्ट करने या जबरदस्ती कोई बटन दबाने की कोशिश भी न करें। इंस्टॉलेशन पूरा होने में कुछ टाइम लग सकता है और इस दौरान iPhone कई बार रीस्टार्ट भी हो सकता है।