
ईशान किशन का करिश्माई कैच (फोटो-बीसीसीआई एक्स)
Ishan Kishan: टीम इंडिया की फील्डिंग अकसर सवालों के घेरे में रहती है. खासतौर पर टी20 में भारतीय टीम की कैच पकड़ने की दर नीचे से दूसरे नंबर पर है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में ईशान किशन ने एक ऐसा कैच लपका जिसे दुनिया देखती रह गई. खुद ईशान किशन को यकीन नहीं हुआ कि गेंद उन्होंने लपक ली है. ईशान किशन की कैच का वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है.
ईशान किशन ने ऐसे लपका करिश्माई कैच
ईशान किशन ने ये करिश्माई कैच 15वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर लपका. कुलदीप की पांचवीं गेंद पर मैथ्यू फोर्डे ने मिड विकेट एरिया में फ्लैट शॉट खेला. ऐसा लग रहा था कि गेंद आसानी से बाउंड्री पार चली जाएगी लेकिन तभी ईशान किशन अपने बाएं ओर दौड़ते हुए आए और उन्होंने डाइव लगाकर कैच लपक लिया. गेंद पकड़ने के बाद वो फिसलते हुए बाउंड्री रोप तक गए लेकिन उससे पहले ही वो रुक भी गए. ईशान किशन खुद इस कैच को पकड़कर हैरान रह गए. वो नहीं जानते थे कि आखिर कैसे गेंद उनके हाथ में आ गई. उनका रिएक्शन कुछ ऐसा ही था.
Reflexes and awareness 👌 Reaction 👉 😮 😅
What a grab by Ishan Kishan!
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ishankishan51 https://t.co/PaAI9sUD1p
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
वेस्टइंडीज 20 ओवर भी नहीं खेल पाई
भारत की अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. लखनऊ में ये टीम 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर निपट गई. कप्तान शे होप ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए. शेरफाने रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. अपना डेब्यू मैच खेल रहे नमन धीर ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 31 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 कामयाबी मिली.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More