रेवाडी13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोच रमन राव।
रेवाड़ी में सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग अकादमी के कोच एवं संचालक रमन राव ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) का बी लाइसेंस कोच कोर्स पूरा किया है। दुनिया के अलग-अलग देशों से चयनित 21 कोचों में रमन राव भी शामिल रहे। पिछले दो वर्षों से वे कोर्स के अलग-अलग चरणों में हिस्सा ले रहे थे।
रमन राव के अनुसार, भारतीय राइफल संघ की ओर से उनका नाम ISSF के कोचिंग कोर्स के लिए भेजा गया था। कोर्स का अंतिम चरण दिल्ली के ताज होटल में आयोजित हुआ। यहां ISSF अकादमी के अधिकारियों, अंतरराष्ट्रीय कोचों और भारत के ओलंपियन संजीव राजपूत की मौजूदगी में उन्हें बी कोर्स का डिप्लोमा प्रदान किया गया।
3 चरणों में पूरा होता है कोचिंग कोर्स
उन्होंने बताया कि ISSF का कोचिंग कोर्स तीन चरणों में पूरा होता है। पहले डी कोर्स के लिए चयन होता है। इसे पास करने के बाद सी कोर्स और फिर बी कोर्स के लिए चयन किया जाता है। बी कोर्स के लिए कोच की रुचि और शोध के क्षेत्र को भी ध्यान में रखा जाता है।
रमन राव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग टीम के साथ कोच के रूप में काम करने के लिए यह लाइसेंस जरूरी है। कोर्स का खर्च नेशनल राइफल एसोसिएशन, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) की ओर से वहन किया गया। रमन राव ने भारतीय राइफल संघ और ISSF का आभार जताया।

दिल्ली के ताज होटल कोच रमन राव को बी लाइसेंस कोच से सम्मानित करते दशूंटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन अकेडमी के डायरेक्टर वैसा निशियन।
शोध के क्षेत्र के आधार पर ISSF देता है अनुमति
सबसे पहले कोच का डी कोर्स के लिए चयन होता है। डी कोर्स पास करने के बाद फेडरेशन की ओर से सी कोर्स के लिए नामांकन किया जाता है। सी कोर्स पास करने के बाद बी कोर्स के लिए चयन होता है। इसमें कोच की रुचि और शोध के क्षेत्र के आधार पर ISSF अनुमति देता है।
अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ कर सकेंगे काम
ISSF का बी लाइसेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग के लिए महत्वपूर्ण है। रमन राव के अनुसार इस लाइसेंस के बाद वे किसी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग टीम के साथ कोच के रूप में काम कर सकेंगे। दुनिया के अलग-अलग देशों से कुल 21 कोच इस कोर्स के लिए चयन हुआ है।
दिल्ली में मिला डिप्लोमा
कोर्स का अंतिम चरण दिल्ली के ताज होटल में आयोजित हुआ। यहां ISSF अकादमी के अधिकारियों, शूटिंग विशेषज्ञों और भारत के ओलंपियन संजीव राजपूत की मौजूदगी में रमन राव को बी कोर्स का डिप्लोमा प्रदान किया गया।
.
खबरें और भी हैं...
रेवाड़ी में हादसे के बाद ट्राले से मिली अवैध शराब: पंखों के नीचे छिपाई, गुजरात पहुंचाई जानी थी, एक्सीडेंट में हुई मैकेनिक की मौत
0:28- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में सरकारी स्कूलों से घटे 12 हजार विद्यार्थी: 5 साल में लगातार गिरावट, गांव-गांव अभियान के बावजूद नहीं बढ़े दाखिले

- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में कल पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा: CM सैनी करेंगे स्वागत: गोद बॉर्डर से हरियाणा में होगा प्रवेश, शाम को जाएगी रेवाड़ी

- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में खड़े ट्राले से टकराया सब्जियों से भरा कैंटर: रेवाड़ी के युवक की मौत, चाचा घायल; दोनों नासिक से कैथल जा रहे थे
0:58- कॉपी लिंक
शेयर