MP Tech Growth Conclave 3.0: भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट में सोमवार को मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर में 7 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में अत्याधुनिक आईटी पार्क के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि - भोपाल में 4 लाख वर्ग फीट क्षेत्र का बड़ा आईटी पार्क बनेगा। यहां टेक कंपनियों को प्लग एंड प्ले के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्री पार्क में भी 5 एकड़ क्षेत्र में प्लग एंड प्ले फैसिलिटी तैयार की जाएगी।
देश-विदेश की टेक कंपनियों के लिए वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इंदौर आईटी कॉरिडोर में 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र के अत्याधुनिक आईटी पार्क का विकास किया जाएगा। इससे जीसीसी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर सेक्टर की कंपनियों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी उपलब्ध कराएगा। सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के क्षेत्र में कौशल विकास एवं उद्योग क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करेगा।
बार्सिलोना की टेक कंपनी 1 गीगा बाइट का डेटा सेंटर बनाएगी
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज बार्सिलोना (स्पेन) के सबमर ग्रुप ने अपने संकल्प को दोहराया है और 1 गीगाबाइट के डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए निवेश कर रहा है। मध्यप्रदेश में स्पेन, कनाडा, यूके, जापान, दक्षिण कोरिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के माध्यम से अब तक 28 हजार 200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।
2025 से अब तक टेक सेंटर में 12 हजार करोड़ का निवेश
दो ग्रोथ कॉन्क्लेव में हमें 46 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, 22 नए औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण हुए और 4 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट 2025 से लेकर आज तक टेक सेक्टर में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 में अलग-अलग दिग्गज टेक कंपनियां 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने जा रही हैं।
मध्यप्रदेश में बने सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में होंगे सप्लाई
पारस सेमीकंडक्टर के सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल इकोनॉमी की रीढ़ है। डिजिटल सेक्टर में सेमीकंडक्टर न्यू ऑयल के समान है। पारस सेमीकंडक्टर मध्यप्रदेश में 6000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। हम एक डिजिटल इंडस्ट्री के निर्माण के लिए इकोसिस्टम विकसित करने में भी सहयोग करेंगे। मध्यप्रदेश में बने सेमीकंडक्टर पूरी दुनिया में सप्लाई किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम का नामांकन दाखिल, BJP कैंडिडेट आशुतोष कुछ ही देर में भरेंगे फॉर्म, नरोत्तम मिश्रा स्टार प्रचारक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/mp-tech-growth-conclave-3-2026-07-13-13-24-44.jpeg)
यह भी पढ़ें: MP MSME Promotion: एमएसएमई विभाग में 47 अफसरों के प्रमोशन, सहायक संचालक से उप संचालक और प्रबंधक से महाप्रबंधक पदों पर पदोन्नति
टेक इंडस्ट्री के विकास के लिए एमपी में अपार संभावनाएं
सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि पहली एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में डेटा सेंटर, दूसरी में सेमीकंडक्टर पॉलिसी और तीसरी में जीसीसी, डाटा सेंटर और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है। शिवानंद कोटेश्वर ने कहा कि देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में टेक इंडस्ट्री के विकास के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। टेक कंपनियों के लिए पर्याप्त मात्रा में कुशल कामगार उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: मप्र में एक मंडप में 14 बेटों की शादी: सतना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दूल्हा-दुल्हन की अनोखी बारात, किसान का खर्च बचाने का अनूठा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल