हिमाचल प्रदेश के मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने शनिवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. सांसद निधि के फंड का इस्तेमाल नहीं होने पर कंगना अधिकारियों पर भड़क गईं. कंगना ने कहा कि ‘It’s Become a Bloody Joke’, वो नेशनल मीडिया में कुछ बोल भी नहीं पा रही हैं. कंगना ने सभी BDO को खड़ा किया.
कंगना रनौत ने कहा कि सांसद का काम पैसे देना होता है, जबकि खर्च इसे अधिकारियों ने करना है. अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति के लिए बैठकों में न आएं, बल्कि पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर आगे काम भी पक्का करें. उन्होंने पूछा कि पिछली बैठक में जिन बातों और सुझावों पर चर्चा हुई थी. उन पर अभी तक उम्मीद के मुताबिक काम क्यों नहीं हुआ?
सांसद निधि पर कंगना का पारा हाई
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सिर्फ सुझाव और योजनाएं बनाने से बात नहीं बनेगी. इन सुझावों को जमीन पर लागू किया जाए, तभी पता चलेगा कि असली दिक्कतें कहां आ रही हैं? उन्होंने कहा कि 11 करोड़ में से अभी भी आधी राशि इस्तेमाल नहीं हुई है.
▶️बीजेपी सांसद कंगना रनौत का वीडियो वायरल ▶️सांसद निधि फंड इस्तेमाल न करने पर अफसरों की क्लास#KanganaRanaut | #HimachalPradesh | #ViralVideo | @sumairakh pic.twitter.com/GZSuncFWBK
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) September 5, 2026
कंगना ने कहा कि हर काम की स्थिति साफ होनी चाहिए कि कितना पूरा हुआ है और कितना अटका है. 40, 50, 60 या 80 प्रतिशत तक हुए कामों की अलग-अलग लिस्ट बनाई जाए. साथ ही, हर मामले के लिए समय पर काम पूरा करने का प्लान भी तैयार किया जाए.
कंगना ने अधिकारियों को दिखाया आईना
कंगना ने ये भी कहा कि सिर्फ ये कह देना काफी नहीं है कि जिससे पैसे लेने हैं, उसे वापस करने को कहा गया है. जब तक पैसा सच में सरकारी खाते में वापस नहीं आता, तब तक काम पूरा नहीं माना जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से अटके हुए कामों को जल्द पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा.
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की संसद सदस्यता रद्द करने की क्यों की गई मांग? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

मोहित मलहोत्रा
भारतीय विद्या भवन दिल्ली से पत्रकारिता, 17 वर्षों का अनुभव, LIVE INDIA, NEWS 24 & NEWS 18 INDIA का पूर्व अनुभव, फिलहाल TV9 Bharatvarsh में चंडीगढ़ ब्यूरो - पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए डिप्टी एडिटर
Read More