
जेलर 2 सेंसर बोर्ड से पास
Jailer 2 CBFC Certificate: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. इसके साथ ही ये भी पता चला है कि ‘जेलर 2’ 165 मिनट 18 सेकेंड लंबी होगी. ये फिल्म साल 2023 में आई ‘जेलर’ का दूसरा पार्ट है. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में तमिल और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है.
‘जेलर 2’ का ट्रेलर 5 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया था. उसके बाद अब इसके सर्टिफिकेशन पूरा होने की जानकारी सामने आई है. इस फिल्म में रजनीकांत मुतुवेल पांडियन का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें फिल्म में ‘टाइगर’ कहकर भी बुलाया जाता है. ‘जेलर’ का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में कामयाब रहा था.
इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि ‘जेलर 2’ को सीबीएफसी से A सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हुई है. फिल्म करीब 2 घंटे 45 मिनट की होगी. हालांकि इसमें कितने कट लगाए गए हैं या बिना कट के इसे पास किया गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
ये पुराने कलाकार पार्ट 2 में भी दिखेंगे
‘जेलर 2’ का निर्देशन पहली फिल्म की तरह ही नेलसन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म को कलानिधी मारन के सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और जाफर सादिक दिखाई देंगे. इनके अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ स्टार शिवराकुमार भी पहले पार्ट के बाद एक बार फिर इसमें कैमियो करते दिखाई देंगे.
यहां देखें ट्रेलर…
‘जेलर 2’ में इन कलाकारों की हुई एंट्री
पुराने कलाकारों के अलावा ‘जेलर 2’ में कई नए कलाकार भी नज़र आने वाले हैं. इस बार फिल्म में एसजे सूरया, अपेक्षा पोरवाल, सूरज वेजारमूडू, मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति, विद्या बालन, अन्ना राजन, हामि शजा, बागवति पेरुमल, मेघना राज, शामना कासिम और जतिन सरना भी दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में ऋतिक रोशन भी कैमियो करते दिखाई देंगे. ये रजनीकांत की पहली फिल्म होगी, जो बड़े पैमाने में IMAX फॉर्मेट में रिलीज़ होगी.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More