'Jana Nayagan' को मिला 'A' सर्टिफिकेट, थलापति विजय ने नया पोस्टर जारी कर बताया कब रिलीज होगी फिल्म?

Published on 11 जुल॰ 2026

Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं, अब एक्टर ने नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट पर अपडेट दिया है.

Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं, अब एक्टर ने नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट पर अपडेट दिया है.

author-image

New Update

Thalapathy Vijay Last Film Jana Nayagan

Jana Nayagan Release Date: एक्टर और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है. ऐसे में अब विजय ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर खुशी जाहिर की है. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अपडेट दिया है.

 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

थलापति विजय की फिल्म  'जन नायकन' लंबे समय से सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही थी. अब फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. इसके लिए मेकर्स को 12 कट्स और कुछ बदलाव करने पड़े हैं. यानि इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक थिएटर में नहीं देख पाएंगे.  'A' सर्टिफिकेशन के तहत सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे. 

थलापति ने शेयर किया नया पोस्टर

इस खबर की जानकारी खुद थलापति ने पोस्ट कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमे बड़े अक्षरों में 'A' सर्टिफिकेट लिखा हुआ नजर आयी. इसके साथ ही पोस्टर पर 'Certified' और 'Coming Soon' भी लिखा है. इससे ये तो साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि 'जन नायकन' की रिलीज डेट जारी नहीं हुई है. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म  24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

pic.twitter.com/cV9UHXjjsR

— Vijay (@actorvijay) July 11, 2026

ये भी पढ़ें- Explainer: 'Ramayana' पर बनीं दर्जनों फिल्में और सीरियल, जानें रणबीर कपूर की फिल्म क्यों है सबसे खास?

क्यों हुआ फिल्म को लेकर विवाद?

दरअसल, जन नायकन इस साल  9 जनवरी रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज ठीक पहले  सीबीएफसी ने 'जना नायकन'  पर रोक लगा दी.  सेंसर बोर्ड ने शुरुआत में फिल्म में 16 कट्स के साथ फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया था, लेकिन फिर चेयरपर्सने ने एक शिकायत मिलने पर इस पर रोक लगा दी. फिर मामला कोर्ट पहुंचा और एक एकल न्यायाधीश ने सीबीएफसी को जना नायकन को सेंसर प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया. इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया. तब से ही फिल्म कानूनी विवाद में फंसी थी.

सोशल मीडिया पर लीक हुई थी फिल्म

बता दें, थलापति विजय को बस सीबीएफसी का सामना नहीं करना पड़ा, इन सबके बीच फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी. जन नायगन के कुछ वीडियो एक्स पर कई अकाउंट्स ने शेयर किए हैं. इनमें से एक वीडियो  5 मिनट 31 सेकंड का था, जिसे देखकर लग रहा था कि ये 'जन नायकन' के टेस्ट-स्क्रीनिंग के दौरान किसी थिएटर में शूट किया गया था. इस क्लिप में विजय के इंट्रोडक्शन शॉट से लेकर फाइट सीक्वेंस, फिल्म का टाइटल कार्ड और भी बहुत कुछ दिखाई दिया. वहीं, ये भी दावा किया गया था कि फिल्म पूरी लीक हो गई है. ऐसे में मेकर्स ने इसे न देखने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें- 'कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हुई हूं...बाहर कुत्तों की तरह मारती', आकांक्षा ने श्रेया कालरा को दी धमकी, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा बवाल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें