Janmashtami Home Decoration: जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए पान के पत्ते, आम के पत्ते, मोरपंख और फूलों से ये DIY डेकोरेशन आइडियाज ट्राई करें।
Janmashtami Decoration Ideas: 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। घरों में लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। अगर आप भी इस बार घर पर कान्हा की सुंदर झांकी सजाने की सोच रहे हैं लेकिन ज्यादा खर्चा करना बजट में नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, फूल, पत्तों, मोरपंख से सस्ते और अफॉर्डेबल डेकोरेशन आइडियाज, जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
1 ) पान के पत्तों से करे जन्माष्टमी सजावट
पान के पत्ते आसानी से हर फूल वाली के दुकाने में मिल जाएंगे। आप छलनी, सफेद एक्रेलिक कलर, मार्कर, फूलों के शानदार सजावट कर सकती हैं।
- सबसे पहले दूध की छलनी साफ कर लें
- अब पान के पत्तों सफेद रंग से कान्हा जा का नाम लिखें
- छलनी के बीच में मोगरे के फूल और मोरपंख लगाएं
- पान के कुछ पत्तों को रोल करके पिन से फोल्ड शेप दें
- अब सुंदर सजी हुई तांबे या चांदी की थाली में तांबे की प्लेट-कलश रकें
- कलश के निचले हिस्से में मुड़े हुए पान के पत्ते और फूल सजाएं
- किनारों पर गुलाब की पंखुड़ियों से डेकोरेट करें
- दीवार पर कृष्ण नाम लिखे पत्तो को हाफ मून शेप में चिपकाते हुए गेंदा के फूल चिपकाएं
- आखिर में फूलों की चौकी पर लड्डू गोपाल की स्थापना कर पूजा करें
2) आम के पत्तों से लड्डू गोपाल झूला
जन्माष्टमी का त्योहार Laddu Gopal Jhula के बिना अधूरा है। बाहर लेने जाओ तो इसे खरीदने 500-1000 रु. तक का खर्चा है, लेकिन घर पर आप DIY तरीके से इसे तैयार कर सकती हैं।
- दीवार पर लकड़ी या मेटल की पाइप बांधे
- पाइप पर तोरण के रूप में आम के पत्ते सजाएं
- रॉड के दोनों सिरों पर गेंदे के मोगरा फूल की लड़ी टांगे
- झूला बनाने के लिए कार्डबोर्ड से दो खंबे काट लें
- बेस के लिए थर्माकोल का इस्तेमाल करें
- आसन बनाने के लिए कार्डबोर्ड को ब्लॉक साइज में कट करें
- अब इन्हें ग्लू गन की मदद से आपस में जोड़ दें
- जैस्मिन या आर्टिफिशियल फूलों से सजा दें
- डेकोरेशन के बाद झूले को पाइप पर टांगे
- आसपास फेयरी लाइट्स लगाएं, दीपक जलाएं
- आखिर में फूल बिछाकर लड्डू गोपाल को विराजमान करें
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर राधा रानी जैसी दिखेगी बेटी, 7 खूबसूरत लहंगा चोली
ये भी पढ़ें-जन्माष्टमी पर बच्चे के लिए खरीदें श्री कृष्ण कॉस्टयूम ड्रेस
3) मोर पंख से शानदार डेकोरेशन
जन्माष्टमी का त्योहार मोर पंख के बिना अधूरा है। ऐसे में आप 20-25 मोरपंख, आम-अशोक के पत्ते, पीले गेंदे के फूल और फेयरी लाइट से भी सजावट कर सकते हैं।
- दीवार के कोने या पूजा स्थल पर लकड़ी की चौकी रखें
- ताजे साफ सुथरे मोरपंख को आपस में जोड़कर गुच्छा तैयार करें
- दीवार पर मोरपंख को गोलाकार आकृति में लगाएं
- अब मोरपंख के गोलाकार शेप के बीच में बड़ा सा गेंदे का फूल चिपकाएं
- बाहरी परत के मोरपंखों पर भी नीचे की तरफ ग्लू गन की मदद से फूल चिपका दें
- आकर्षक बनाने के लिए बेबी ब्रीथ फ्लावर से सजाएं
- ऊपर की तरफ आम के पत्तों से डेकोरेट करें
- अब बीच में लकड़ी से बना नक्काशीदार कृष्णा झूला रखें
- कृष्ण जी को स्थापित कर जन्माष्टमी की पूजा करें