छत्तीसगढ़ के जशपुर में तंबाकू मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रुस्तम नाम के व्यक्ति ने 22 वर्षीय उमेश राम के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Jashpur Tobacco Murder / Image Source : FILE
Modified Date: September 1, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: September 1, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
- तंबाकू मांगने को लेकर हुआ था विवाद
- आरोप है कि युवक के सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला
- अस्पताल में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत
जशपुर : Jashpur Tobacco Murder : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महज तंबाकू मांगने को लेकर हुए विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
तंबाकू मांगने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात ग्राम डोभा निवासी मृतक उमेश राम ने गांव के ही रुस्तम नाम के व्यक्ति से तंबाकू मांगा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रुस्तम ने उमेश के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस में शिकायत न करने के बदले इलाज
डॉक्टरों द्वारा रायपुर रेफर करने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे वहां नहीं ले जा सके। CG Crime NEWS परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के पिता ने पुलिस में शिकायत न करने की शर्त पर इलाज के लिए मदद देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया। मदद न मिलने पर परिजनों ने उमेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।
जाँच में जुटी पुलिस
युवक की मौत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और केस डायरी जशपुर के सन्ना थाने भेजकर मामले की विस्तृत जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Hal Shashthi 2026: 2 सितंबर को रखा जाएगा हरछठ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
- Tomorrow School Close Order: कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश, भारी बारिश की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘एसी-पीसी से कब तक लड़ेंगे चुनाव?’ अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- ‘जमीन पर आइए, दो-दो हाथ हो जाएं’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: युवक की हत्या किस बात को लेकर हुई?
उत्तर: जानकारी के मुताबिक, मृतक उमेश राम ने गांव के ही रुस्तम से तंबाकू मांगा था, जिसके बाद विवाद हुआ।
प्रश्न 2: युवक पर किससे हमला किया गया?
उत्तर: आरोप है कि युवक के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया।
प्रश्न 3: युवक की मौत कहां हुई?
उत्तर: गंभीर रूप से घायल उमेश राम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.