कुशवाहा बोले- JDU को मैंने खून-पसीना लगाकर बनाया: इसलिए मुझे पार्टी की चिंता; दीपक-निशांत एक जैसे; नीतीश के 65% रिजर्वेशन के फैसले को आगे बढ़ाएंगे - Patna News
Published on 23 अग॰ 2026
कुशवाहा बोले- JDU को मैंने खून-पसीना लगाकर बनाया:इसलिए मुझे पार्टी की चिंता; दीपक-निशांत एक जैसे; नीतीश के 65% रिजर्वेशन के फैसले को आगे बढ़ाएंगे
पटना2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
“कोई माने या न माने, लेकिन मैंने खून-पसीना लगाकर JDU को बनाया है, इसलिए पार्टी की चिंता मुझे भी रहती है। आज भले ही हमारी अलग पार्टी है, लेकिन दीपक प्रकाश और निशांत कुमार में कोई अंतर नहीं है।”
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को ये बातें कहीं। नीतीश कुमार के विरासत से जुड़े बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हमारी पार्टी भी कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का दावा करती है।”
उन्होंने कहा,
हमारी सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि विरासत आगे बढ़े। विरासत का मतलब किसी पद पर दावा करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के विचारों और सिद्धांतों को आगे ले जाना है। दीपक और निशांत कुमार ही बिहार का भविष्य हैं।
बिहार में 65% आरक्षण की व्यवस्था लागू हो
राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय शिविर को लेकर उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने 65% आरक्षण, नीतीश कुमार की विरासत, शिक्षा व्यवस्था, पटना का नाम बदलने और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिविर में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई और पार्टी आगे इन मुद्दों को लेकर लगातार प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार में 65% आरक्षण की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया था। हालांकि, केंद्र स्तर पर इसे निरस्त कर दिया गया और यह प्रयास सफल नहीं हो सका। अब इस व्यवस्था को लागू कराने की जिम्मेदारी हम लोगों पर है।”
निशांत को लेकर सबसे पहले मैंने ही मांग उठाई थी
निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही निशांत कुमार को आगे लाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा, “जिस तरह दीपक उनका बेटा है, उसी तरह निशांत भी उनके बेटे जैसा है।”
उपेंद्र कुशवाहा के 5 बड़े बयान-
1. शिक्षा में सुधार के लिए नीतीश और सम्राट की तारीफ की:- शिक्षा व्यवस्था को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए नीतीश कुमार के साथ-साथ आज सम्राट चौधरी भी काफी काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हो रहा है।
2. सम्राट चौधरी से हमारे रिश्ते अच्छे:- सम्राट चौधरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके और सम्राट चौधरी के बीच काफी बेहतर संबंध हैं। उन्होंने कहा, “हमारे रिश्ते में कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन कुछ लोग बेवजह अलग-अलग बातें चलाते रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।”
3. पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग:- उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी की मांग है और इस दिशा में भी पार्टी अपनी बात रखेगी।
4. आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार बातचीत करे:- पटना के गर्दनीबाग में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर भी कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों से बात करनी चाहिए। कुशवाहा ने कहा, “गर्दनीबाग में जो छात्र बैठे हुए हैं, उनसे मिलने हम खुद भी जा सकते हैं।”
5. कुशवाहा सम्मेलन को लेकर भी दिया बयान:- उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर वह कुशवाहा सम्मेलन में जाते हैं तो वहां वे जो बात बोल सकते हैं, वह बात सम्राट चौधरी वहां नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बात पहले भी कही थी।
.
खबरें और भी हैं...
पटना- 2 गुटों में बंटा छात्र आंदोलन: रौशन सर बोले- मिलकर लड़िए, छात्र नेता ने कहा- मुमकिन नहीं; कुशवाहा की अपील- सरकार छात्रों से बात करे
0:46
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
नालंदा-बेतिया समेत 6 जिलों में तेज बारिश, 25 में अलर्ट: पटना-बक्सर में खतरे के करीब गंगा, बेगूसराय में 2 गांवों का सड़क से संपर्क टूटा0:49
कॉपी लिंक
शेयर
'निरहुआ ने मुझे प्रपोज किया, शादी का ऑफर भी दिया': पाखी हेगड़े की बात सुनकर आम्रपाली बोलीं- सच में; भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा-हम दोस्त से ज्यादा थे
0:55
कॉपी लिंक
शेयर
आज से दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज: ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट, ईशान किशन कर रहे कप्तानी