Ranchi News: राजधानी में कभी तेज और हल्की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है. रांची के अलग-अलग इलाकों में सकड़ से लेकर गलियों तक में पानी भर गया है. रांची रेलवे स्टेशन रोड पर जल जमाव हो गया है. पैदल राहगीरों को चलने में साथ ही स्टेशन जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

रांची रेलवे स्टेशन रोड में भरे पानी की तस्वीर
जल जमाव से ई रिक्शा और आटो चालकों को भी दिक्कत हो रही है. इसके अलावा सड़क मार्ग में पानी जमने की वजह से यात्रियों के कपड़े भी गंदे हो जा रहे हैं, आने-जाने वाले वाहन से गंदे पानी का छींटा पड़ने से कपड़े गंदे हो जा रहे हैं. चूंकि इस मार्ग पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नहीं बनाए गये हैं.

स्टेशन रोड में पैदल चलना हुआ मुश्किल
वहीं स्टेशन रोड के किनारे लगाए गए दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस रोड पर नाली का पानी जम गया है, दर्जनों दुकानदारों के सामने रोजी रोजगार का संकट मंडरा रहा है. ऐसे में ग्राहक दुकान नहीं पहुंचते हैं. बनाया हुआ खाना बच जाता है. दुकानदारों ने बताया कि इस रोड पर बारिश में घुटनाभर पानी जमा रहता है, जिससे इस स्थिती में ही दुकान चलाना पड़ता है.
Latehar News : मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने बरवाडीह प्रखंड प्रशासन को बारिश में हुई क्षति का आकलन करने व आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से प्रखंड मुख्यालय समेंत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं.
नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. क्षेत्र में कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ऐसे में लोगों को अविलंब राहत पहुंचाना आवश्यक है. वहीं मंगलवार को विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू और विजय बहादुर सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित परिवारो से मुलाकात की. उन्होंने उनके नुकसान का आकलन किया.
विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रशासन को इस बारिश में हुए क्षति का आकलन कर प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने व अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसानों का फसल भी बरबाद हो गया है. ऐसे में प्रशासन को संवेदनशील हो कर काम करने की दरकार है.
विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि लगातार बारिश से प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे प्रभावित परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Giridih News : जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सिहोडीह पटेल नगर में सड़कें जलमग्न हो गई हैं. वहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का पानी घरों में भी घुस गया है.

नाली का पानी घरों में घुसा
घरों में पानी घुसने से लोगों का जवजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जबकि सड़क पर पानी जमने से राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है.

सड़कों पर भी जमा पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव और नाली की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है. गंदे पानी के कारण इलाके में दुर्गंध और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है. लोगों ने नगर निगम से तत्काल नाली की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.

सड़कों पर जलजमाव होने से राहगीर परेशान

ऑटो-टोटो वालों को हो रही परेशानी

सड़क पर तेजी से बह रहा पानी
Jamshedpur News : शहर में लगातार हो रही बारिश और डैम से पानी छोड़े जाने के कारण जमशेदपुर की दो प्रमुख नदियों खरकई और स्वर्णरेखा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बाढ़ नियंत्रण कोषांग की सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, खरकई नदी खतरे के निशान से 2.52 मीटर ऊपर बह रही है. जबकि स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. चांडिल डैम और गालूडीह बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव व बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Ranchi News : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 1 सितंबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
Ranchi News : राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है. 6 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूरे राज्य में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए सात जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट
1 सितंबर को रांची समेत चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है.
पूरे राज्य में वज्रपात का खतरा
1 सितंबर को पूरे झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसे लेकर पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है.
2 सितंबर को भी बारिश से राहत नहीं
2 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन भी पूरे राज्य में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात हो सकता है. तेज हवाओं की भी संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
3 सितंबर को भी येलो अलर्ट
3 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दिन भी कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 4 से 6 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि में कुछ कमी आने का अनुमान है. इस दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ या कहीं-कहीं स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है.
शुरुआती दो दिनों में गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शुरुआती दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. राजधानी रांची में 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
अलर्ट वाले जिलों में लोगों को सावधानी की सलाह
ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले इलाकों में लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. भारी बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहना बेहतर होगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें