Jhiram Kand: झीरम कांड पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात, बोले- न्याय तक जारी रहेगी लड़ाई

Published on 26 सित॰ 2026

Jhiram Kand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और झीरम नक्सली हमले (Jhiram Kand) से प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान झीरम घटना से जुड़े मामलों में न्याय की मांग और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखेंगे।

बैठक में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद रहे।

झीरम पीड़ित परिवारों की ओर से उमेश पटेल, अनिता योगेंद्र शर्मा, जितेंद्र मुदलियार, शिव सिंह ठाकुर, छविंद्र कर्मा और मलकीत सिंह गैन्दू सहित अन्य लोग बैठक में शामिल हुए।

न्याय की मांग पर राहुल गांधी का जोर (Jhiram Kand)

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से बातचीत की और झीरम घटना से जुड़े न्याय के मुद्दे को आगे भी मजबूती से उठाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवारों को पूरा न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

आगे की रणनीति पर चर्चा (Jhiram Kand)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक के बाद बताया कि 10 जनपथ में राहुल गांधी के साथ झीरम घटना, इससे जुड़े कथित अन्याय और जांच एजेंसियों की भूमिका सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में इस मामले की लड़ाई को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

'कांग्रेस न्याय के लिए आवाज उठाती रहेगी' (Jhiram Kand)

बघेल के अनुसार, राहुल गांधी ने झीरम शहीदों के परिजनों और घटना के समय वहां मौजूद रहे लोगों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

झीरम (Jhiram Kand) घटना क्या है?

झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा काफिले पर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार मामले की पूरी जांच और न्याय की मांग करते रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur Flood: रायपुर में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 300 से ज्यादा लोग फंसे, दतरेंगा में 22 छात्रों का रेस्क्यू