Jija Sali Love Story: चोरी छिपे साली से इश्क लड़ा रहा था पति! होटल में पत्नी ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, फिर जो हुआ...

Published on 1 सित॰ 2026

चोरी छिपे साली से इश्क लड़ा रहा था पति! पत्नी ने दोनों होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, Jija Sali Love Story: Wife Catches Husband Having Sex with Sister-in-law

Jija Sali Love Story: चोरी छिपे साली से इश्क लड़ा रहा था पति! होटल में पत्नी ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, फिर जो हुआ…

Modified Date: September 2, 2026 / 12:09 am IST

Published Date: September 1, 2026 11:53 pm IST

ग्वालियरः Jija Sali Love Story मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। पति को अपनी पत्नी की सगी मौसी की बेटी से इश्क हो गया। दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति का मोबाइल पत्नी के हाथ लगने से राज खुल गया। इसके बाद पत्नी ने दोनों को होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर हंगामा हुआ। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के होटल सेलिब्रेशन का है। थाटीपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Jija Sali Love Story दरअसल, सागर जिले की रहने वाली पीड़ित महिला सोनाली की शादी 2017 में ग्वालियर के मुरार काशीपुरा निवासी शिवम से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए और सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच पति का सागर जिले में रहने वाली पत्नी की सगी मौसी की बेटी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पत्नी सोनाली ने बताया कि पति और उसकी मौसेरी बहन के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चोरी-छुपे मुलाकात और मोबाइल पर घंटों बातचीत होती थी। लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं थी। करीब चार महीने पहले पति का मोबाइल उसके हाथ लग गया। मोबाइल चेक करने पर चैट पढ़कर पूरे प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया। राज खुलने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

शादी करने पर अड़ गई मौसेरी बहन (Jija Sali Love Story)

पत्नी ने अपनी मौसी की बेटी से पति से दूर रहने को कहा लेकिन वह नहीं मानी और शिवम से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। पति भी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने को तैयार हो गया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे गोली मारकर खत्म करने की धमकी दे दी। कल शाम पति शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने थाटीपुर थाना क्षेत्र के होटल सेलिब्रेशन में पहुंचा। इसकी भनक पत्नी सोनाली को लग गई। वह तुरंत होटल पहुंच गई और पति और उसकी मौसेरी बहन को एक साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल में ही पत्नी ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाटीपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पत्नी ने पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाटीपुर थाने में पुलिस ने पति के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर वह आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पूरे मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि महिला द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Tim Cook Net Worth: Apple से विदाई, लेकिन कितने अरब लेकर निकले Tim Cook? नेटवर्थ का आंकड़ा देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!
  • Supreme Court Student Protest : छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! देशभर में दर्ज सभी FIR रद्द, नई FIR पर भी रोक,जानें पूरा फैसला
  • Mamata Banerjee Niece Suicide News: ममता बनर्जी के इस करीबी रिश्तेदार ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, शोक में डूबी पूर्व सीएम 
  • PhonePe UPI 123Pay Service: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, PhonePe ने शुरू की ऐसी सुविधा जिससे चुटकियों में होगा पेमेंट 
  • Kawardha Ganja Seized News: कंटेनर में नशे का समान छिपाकर ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस को देख उड़ गया होश, इतने करोड़ का गांजा हुआ जब्त 

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Jija Sali Love Story: Wife Catches Husband Having Sex with Sister-in-law

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads