बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तेज प्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
- Published: 13 Jul 2026, 03:23 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 03:23 PM IST
Bankipur By Election 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन एक बड़ी और नाटकीय घटना सामने आई है। जनशक्ति जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय वीणा मानवी काफी भावुक दिखीं और पुलिस हिरासत में वे फूट-फूटकर रोती नजर आईं।
वीणा मानवी ने क्या कहा?
गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नामांकन के ठीक बाद उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपी की 'गंदी राजनीति' करार दिया है।
बांकीपुर से तेजप्रताप की कैंडिडेट वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार। नॉमिनेशन के तुरंत बाद पुलिस ने उठाया। PMCH मेडिकल के लिए ले गई है पुलिस। पुलिस की गाड़ी में बैठकर वीणा मानवी के बोल रही हैं सुनिए...#Bankipur #Bankipurbyelection #tejpratapyadav #veenamanavi pic.twitter.com/TJTBos3F23
— Abhinandan Pandey (@Abhinan78323281) July 13, 2026
वीणा मानवी ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी का कारण तक नहीं बताया गया है। उन्होंने वैश्य समाज और समर्थकों से अपील की है कि वे उनकी आवाज बनें और उनका साथ दें। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नामांकन को रद्द कराने के उद्देश्य से ही यह पूरी साजिश रची गई है।
तेज प्रताप यादव की चेतावनी: 'बिहार आऊंगा तो सुदर्शन चक्र चलाऊंगा'
JJD प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर पार्टी के संरक्षक और नेता तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल दिल्ली में मौजूद तेज प्रताप ने इसे सरकार द्वारा रची गई गहरी साजिश बताया है। उन्होंने कहा, "वीणा मानवी एक नेक इंसान हैं, उनकी लोकप्रियता से घबराकर उन्हें फंसाया जा रहा है।"
जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान
हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह… pic.twitter.com/9xWjhuPd3T
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 13, 2026
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब-जब अन्याय होता है, तब कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बिहार लौटेंगे और अपना 'सुदर्शन चक्र' चलाएंगे।
'जीत के डर से गिरफ्तारी'
तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि जिस समय वीणा मानवी ने पार्टी ज्वाइन की थी, तब पुलिस कहां थी? उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा मानवी की जीत तय थी, इसलिए उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए यह हथकंडा अपनाया गया है। उन्होंने महिला प्रत्याशी के साथ हुए इस व्यवहार को घोर अन्याय बताया है।