PATNA: तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD)से समाज सेविका वीणा मानवी को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। 13 जुलाई को वीणा मानवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। लेकिन अब यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि उनका नामांकन रद्द हो गया है।
तेज प्रताप याद खुद आज मंगलवार को पटना समाहरणालय पहुंचे थे, घंटों समाहरणालय में बैठने के बाद वो बाहर निकले। मीडिया ने जब उनसे पूछा की क्या वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है? मीडिया के इस सवाल का जवाब देने से तेज प्रताप बचते दिखे, हालांकि फिर बोलने लगे कि अरे षडयंत्र किया जा रहा है, हमारे कैंडिडेट के साथ षडयंत्र किया जा रहा है। जो सरकार की तरफ से किया जा रहा है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि हम अब कोर्ट जाएंगे।
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने की खबर आ रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से षडयंत्र किया जा रहा है. अब हम कोर्ट जाएंगे। बता दें कि 13 जुलाई को जनसुराज से प्रशांत किशोर, बीजेपी से नीरज सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। उसी दिन जनशक्ति जनता दल से वीणा मानवी ने भी नामांकन पर्चा भरा था। लेकिन नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।
समाहरणालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी (420) के एक पुराने मामले में हिरासत में लिया था। तब पुलिस ने मीडिया को बताया था कि वीणा मानवी के खिलाफ 2009 से ही गैर-जमानती वारंट (रेड वारंट) लंबित था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद वीणा मानवी और तेज प्रताप यादव ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश और बीजेपी की चाल बताया, ताकि उनका नामांकन रद्द कराया जा सके। अब वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इसे लेकर अब तेज प्रताप कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से षडयंत्र किया जा रहा है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद तेज प्रताप यादव पटना समाहरणालय पहुंचे। काफी देर तक वहां रहने के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ षड्यंत्र किया जा रहा है।#Patna #Bankipur #JJD #VeenaManvi… pic.twitter.com/g5KysUPBZy
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 14, 2026