
अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई में आलीशान बंगला खरीदा है
जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में 2 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. उन्हें दमदार अंदाज के लिए जाना जाता है. एक्टर अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं. अब जानकारी सामने आई है कि उन्होंने मुंबई में एक प्राइम लोकेशन पर बेहद कीमती प्रॉपर्टी की डील की है. उन्होंने एक आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 84 करोड़ बताई जा रही है और इसे खरीदने के लिए उन्हें 5 करोड़ सिर्फ स्टांप ड्यूटी के लिए चुकाने पड़े हैं.
एक्टर की मुंबई में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी को लेकर एक रियल स्टेट कंसल्टेंसी फर्म से जानकारी सामने आई है. जॉन अब्राहम का ये बंगला जिस जगह पर स्थित हैं, वहां कई और बड़े सेलिब्रिटीज की भी प्रॉपर्टी है. एक्टर का मुख्य घर भी मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में है जो सी फेसिंग डुप्लेक्स पेंटहाउस है. इसका नाम “विला इन द स्काई” (Villa in the Sky) है. जान लेते हैं जॉन की इस नई प्रॉपर्टी के बारे में.
जॉन की प्रीमियम प्रॉपर्टी
अभिनेता जॉन अब्राहम ने एक फ्रीहोल्ड घर खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी इस प्रॉपर्टी की डील 14 जुलाई 2026 को हुई है. उनका ये घर 1,017.60 स्क्वायर मीटर के प्लॉट पर बना है, जिसमें 193.12 स्क्वायर मीटर के बिल्ट-अप (बंगला) एरिया है और इसमें 31.50 स्क्वायर मीटर का एक आउटहाउस भी दिया गया है. 5 करोड़ स्टांप ड्यूटी के साथ ही 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज गया है.
कहां पर है जॉन की ये प्रॉपर्टी
एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी ये प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट में सेंट मार्टिन रोड के पास खरीदी है. जिस घर में जॉन रहते हैं वो भी बांद्रा में ही है. 7वीं, 8वीं मंजिल पर स्थित इस घर से समंदर का शानदार नजारा दिखाई देता है. जानकारी के मुताबिक, उनके इस घर की कीमत तकरीबन 60 करोड़ है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि एक्टर के पास मुंबई में और भी प्रॉपर्टीज हैं, जो उन्होंने रेंट पर दी हुई है.
जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट
एक्टर के कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. जॉन अब्राहम मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बन रही मूवी में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो ‘फोर्स 3’ में ACP के रोल में एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करेंगे. ये फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी है.

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More