Aug 15, 2026 02:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
जेटूर T2 अपडेटेड वर्जन आने वाला है। इसके फेसलिफ्ट वर्जन का नाम ट्रैवेलर 7 हो सकता है। भारत के लिए यह अपडेट इसलिए खास है क्योंकि JSW Motors डोमेस्टिक मार्केट में जेटूर ब्रैंड को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

जेटूर T2
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
Jetour अपनी पॉप्युलर T2 SUV का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रही है। चीन में अपडेटेड मॉडल को Chengdu Motor Show में शोकेस किया जाएगा। चीन में यह एसयूवी Traveller नाम से सेल की जाती है। फेसलिफ्ट के बाद इसे Traveller 7 नाम दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पहले की तरह 5-सीटर लेआउट ही ऑफर किया जागा। भारत के लिए यह अपडेट इसलिए खास है क्योंकि JSW Motors डोमेस्टिक मार्केट में जेटूर ब्रैंड को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
नए डिजाइन के साथ आएगी जेटूर T2
फेसलिफ्ट के साथ T2 के बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसके फ्रंट लुक में बड़े बदलाव किए गए हैं। मौजूदा मॉडल की स्क्वेयर हेडलाइट्स की जगह अब गोल हेडलैंप दिए गए हैं। दोनों लाइट्स को एक पतली इल्यूमिनेटेड लाइट बार से कनेक्ट किया गया है। जेटूर की ब्रैंडिंग को बोनट पर शिफ्ट किया गया है, जिससे एसयूवी का फ्रंट पहले से ज्यादा रगेड और दमदार दिखाई देता है। फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। मौजूदा मॉडल के बड़े ब्लैक बंपर की जगह अब बॉडी-कलर्ड बंपर दिया गया है। इसके साथ बड़ा एयर इनटेक मिलता है। इसमें ऑक्जिलरी लैंप और टो हुक को हटा दिया गया है। रियर में नए डिजाइन का बंपर और मॉडिफाइड ऑक्जिलरी लाइट्स मिलती हैं।
360 PS वाला Plug-in Hybrid Powertrain
मेकैनिकल तौर पर अपडेटेड जेटूर T2 में Chery का Dual Mode i-DM plug-in hybrid सिस्टम ऑफर किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 156 PS और 220 Nm जेनरेट करता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर करीब 224 PS और 390 Nm का आउटपुट देती है। यह सिस्टम एकसाथ करीब 360 PS और 610 Nm का आउटपुट दे सकता है। कुछ ग्लोबल मार्केट में इसका dual-motor AWD वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें कंबाइन्ड आउटपुट बढ़कर 462 PS और 700 Nm तक पहुंच जाता है।
160 km तक की Electric Range
जेटूर T2 PHEV में बैटरी के दो ऑप्शन मिल सकते हैं। छोटा 27.2 kWh LFP बैटरी पैक WLTP साइकिल के अनुसार करीब 100 km की इलेक्ट्रिक रेंज देता है। वहीं, बड़ा 43.24 kWh बैटरी पैक इलेक्ट्रिक मोड में करीब 160 km की क्लेम्ड रेंज दे सकता है। एसयूवी में पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। मौजूदा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 184 PS और 290 Nm, जबकि 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 254 PS और 390 Nm का आउटपुट देता है। दोनों इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।
भारत में CKD के तौर पर आ सकती है T2
भारत में जेटूर T2 को CKD (Completely Knocked Down) के तौर पर लाया जा सकता है। JSW Motors इसे खासतौर पर प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है, जहां इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन इसकी सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। भारत में T2 का Plug-in Hybrid कॉन्फिगरेशन भी आ सकता है।

