हिमाचल की लोक संस्कृति से जुड़ा गीत, मां-बेटी के खूबसूरत बॉन्ड को करता है बयां; Kangana Ranaut का है फेवरेट - kangana ranaut shares himachal folk music amma puchdi which portrays daughter mother bond

Published on 7 अक्टू॰ 2026

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश के लोक संस्कृति से जुड़े खूबसूरत गीत के पीछे की दिलचस्प कहानी शेयर की है।

कंगना रनौत के दिल में बसता है ये हिमाचली गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कंगना रनौत के दिल में बसता है ये हिमाचली गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कंगना रनौत का फेवरेट है हिमाचल का ये लोकगीत

  2. मां-बेटी के खूबसूरत बॉन्ड को जाहिर करता है गाना

  3. बचपन से खूबसूरत गाने को गुनगुना रही हैं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का फेवरेट गाना कौन सा है? यह गीत कोई उनकी किसी फिल्म या फिर कोई कल्ट बॉलीवुड सॉन्ग नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का लोकगीत है जिसे वह बचपन से सुनती आ रही हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की रहने वाली हैं। वह हमेशा हिमाचल की संस्कृति के बारे में बताती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हिमाचल के उस लोकगीत के बारे में बताया है जो उनका फेवरेट है।

हिमाचल का लोक संगीत है कंगना का फेवरेट

कंगना रनौत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर हिमाचली गेटअप में फोटोज शेयर की हैं और खूबसूरत वादियों के बीच पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में उन्होंने हिमाचल का लोकगीत 'अम्मा पुचड़ी' (Amma Puchdi Song) लगाया है। एक्ट्रेस ने इस गाने को मोस्ट अंडरेटेड सॉन्ग (Most Underrated Song) बताया है।

kangana ranaut

कंगना रनौत ने इस गाने को अपना फेवरेट बताते हुए कैप्शन में इसके पीछे की कहानी भी बताई है। उन्होंने लिखा, "हिमाचल का लोक संगीत बहुत कम आंका गया है। 'अम्मा पुचड़ी' बचपन से ही मेरे सबसे पसंदीदा गानों में से एक रहा है।"

मां-बेटी के बॉन्ड पर बना गाना 

कंगना रनौत ने गाने का मतलब भी बताया है। यह गाना वास्तव में चिंतित मां और उसकी बेटी के बीच गहरे बॉन्ड को जाहिर करता है। एक्ट्रेस ने लिखा, "इसकी असल बात एक चिंतित मां है जो जानना चाहती है कि उसकी बेटी की भूख क्यों मर गई है, जबकि बेटी अपने प्यार की वजह से हुई बेचैनी को जाहिर नहीं कर पाती और अपने प्रेमी की शिकायत करने के लिए 'मोर' का उदाहरण देती है।"

पहाड़ी गर्ल बनीं कंगना

कंगना रनौत ने आगे लिखा, "यह पहाड़ी लोगों की तरह ही खूबसूरत, शांत, सौम्य और सुकून देने वाला है। आपको मेरी पहाड़ी लड़की वाले पोज कैसे लगे?"

यह भी पढ़ें- 1 दिन में 28 गाने गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Rishi Kapoor पर खूब जंचती थी इस सिंगर की आवाज