नेशनल अवॉर्ड की जीत पर Kartik Aaryan को नहीं हो रहा यकीन, Yami Gautam बोलीं- 'सपने सच होते हैं, लेकिन तभी...' - kartik aaryan and yami gautam reacts on getting best actor national film award 2026

Published on 19 जुल॰ 2026

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और यामी गौतम (Yami Gautam) ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सम्मानित होने पर प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें

कार्तिक और यामी ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। फोटो क्रेडिट- एक्स

कार्तिक और यामी ने नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को फिल्मी जगत के लिए खास दिन था। बीते दिन 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं (National Film Award Winners 2026 List) की अनाउंसमेंट हुई। सिनेमा के प्रति उम्दा काम करने वालों को सम्मान मिला।

2024 में बेहतरीन फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मान मिला। इस साल नेशनल अवॉर्ड में जिसने बाजी मारी, उनमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और यामी गौतम (Yami Gautam) भी हैं। दोनों को ही बेस्ट एक्टर के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।

कार्तिक आर्यन को नहीं हो रहा यकीन

मुरलीकांत पेटकर पर बनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अनाउंसमेंट का क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 

अभी भी यकीन नहीं हो रहा। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं और यह उन्हीं में से एक है। बरसों से देखा गया सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा। 

Kartik Aaryan

यामी गौतम को मिला मेहनत का फल

यामी गौतम भी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड पाकर सातवें आसमान पर हैं। उन्हें आर्टिकल 370 (Article 370) के लिए सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने इस जीत की खुशी शेयर करते हुए एक्स पर लिखा-

हर जर्नी में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वही पल है। आर्टिकल 370 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी। पिछले 14 सालों से मैंने बस अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की कोशिश की है और अपने काम को ही बोलने दिया है।

यह सम्मान उम्मीद, लगन, हिम्मत और सिनेमा के लिए अटूट प्यार से भरे सफर का नतीजा जैसा लगता है। यह एक ऐसा सपना है जिसे मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था और आज मैं इसे बहुत आभार और विनम्रता के साथ स्वीकार कर रही हूं।

Every journey has a moment that reminds you why you never gave up. Today is that moment for me.
Receiving the National Award for Article 370 is an honour I will cherish for the rest of my life.

For fourteen years, I have simply tried to stay true to my craft, work with honesty…

— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) July 18, 2026

यामी गौतम ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा से ही आर्टिकल 370 फिल्म पर भरोसा था। यह फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। उन्होंने इस जीत के बाद अपनी क्रू को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड सपने का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार न माने।

यह भी पढ़ें- 72nd National Film Awards में कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, 2024 की इन फिल्मों ने लहराया परचम; देखें लिस्ट