Kawasaki Ninja 500: कीमत, फीचर्स और Aprilia RS 457 से मुकाबला, खरीदने से पहले जान लें ये डिटेल्स - kawasaki ninja 500 price features specs ninja 400 successor

Published on 18 जुल॰ 2026

Kawasaki Ninja 500: 5.76 लाख रुपए की कीमत वाली इस बाइक का मुकाबला ज्यादा फीचर्स वाली Aprilia RS 457 से है। अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले ये ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki Ninja 500 ने निंजा 400 की जगह ली है। इसमें एक बड़ा 451cc का पैरेलल-ट्विन इंजन गया गया है जो ज्यादा परफॉर्मेंस और मस्कुलर स्टाइल लेता है। यह मिडिलवेट सेगमेंट में एक आसान विकल्प बनी हुई है। यह बाइक उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं जो छोटी मोटरसाइकिल से अपग्रेड चाहते हैं। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का जान लीजिए।

कितनी है कीमत?

Kawasaki Ninja 500 की कीमत 5.76 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट ही उपलब्ध है। ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले इसके SE वेरिएंट को भारत में पेश नहीं किया गया है जिसमें TFT डिस्प्ले और कुछ एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और पावर

Kawasaki Ninja 500 में 451cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 45hp की पावर और 6,000 rpm पर 42.6nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन कापी रिफाइंड है जो आसानी से हाई-रेव्स पर जा सकता है।

इसकी वजह से इसे शहर में चलाना आसान होता है है और हाईवे पर भी यह अच्छा अनुभव देती है। हाईवे पर बिना किसी परेशानी के 100 से 120kmph की रफ्तार पर आसानी से चल सकती है।

क्या हैं इसके फीचर्स?

Kawasaki Ninja में काफी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इस बाइक में आधुनिक राइडर फीचर्स जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, और क्विकशिफ्टर नहीं दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो इसके सामने के हिस्से में टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

किससे है मुकाबला?

Kawasaki Ninja 500 की सबसे नजदीकी Aprilia RS 457 जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.22 लाख रुपए है। यह कीमत Kawasaki Ninja से 1.54 लाख रुपए कम है। इसके अलावा, Aprilia RS 457 में
ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, एक बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और USD फोर्क्स जैसे ज्यादा बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स मिलते हैं।