वाहन निर्माता किआ की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को जल्द लॉन्च करने की तैयारी की ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले एसयूवी के खास एडिशन को देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Kia Sorento
किआ की ओर से सोरेंटो को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले ही एसयूवी का खास एडिशन सड़कों पर देउखा गया है।
क्या मिली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को ब्लैक लाइन एडिशन के साथ भी ऑफर किया जा सकता है। इसी एडिशन को हाल में देखा गया है। जिसमें गाड़ी को ग्लॉस ब्लैक रंग दिया गया है। बाहर की ओर से किसी भी अन्य रंग को किसी भी पार्ट पर नहीं दिया गया है। जिससे यह साफ हो जाता है कि यह इस एसयूवी का खास एडिशन होगा, जिसे भारत में ऑफर किया जाएगा।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के अन्य वेरिएंट्स में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच कर्व्ड डिस्प्ले जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एआई, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्टार्ट, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, रूफ रेल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्प में ऑफर किया जाएगा। जिसमें 1.6 लीटर की क्षमता का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्प होगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। इसके साथ इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिलेंगे। यह किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली पहली ऑल व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी होगी।
कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर चार सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। तभी इस एसयूवी की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में 40 लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में इस एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner जैसी एसयूवी के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- Mitsubishi Pajero की नई जेनरेशन हुई पेश, दमदार इंजन के साथ कैसे हैं फीचर्स?