Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अपनी फिल्मों के अलावा चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. शो में सेलेब्स से होने वाली बातचीत, मजेदार सवाल और कई बार चौंकाने वाले खुलासों की वजह से ये शो विवादों में भी आया है. वहीं, अब एक बार फिर ये शो अपने नए सीजन 9 को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, शो की गेस्ट लिस्ट भी वायरल हो रही है. तो चलिए जानते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आ सकता है.
बॉलीवुड के भाईजान से होगी शुरुआत
करण जौहर के "कॉफी विद करण' शो में बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) पहले भी गेस्ट बनकर नजर आ चुके हैं. वहीं, इस सीजन में भी वो वापस से करण संग बातचीत करते दिखेंगे. हालांकि इस बार भाईजान अकेले ही शो में नजर आएंगे. शो से जुड़े सूत्रों ने वैराइटी इंडिया संग बातचीत में कहा- 'सलमान खान ने करण जौहर के शो के प्रीमियर एपिसोड के लिए अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है. हालांकि अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस साल तय हुआ है कि सलमान खान अकेले ही शो में नजर आएंगे.' बता दें. इससे पहले सलमान शो के चौथे और 5वें सीजन में अपने पिता और दोनों भाईयों संग नजर आए थे.
दिखेंगी बॉलीवुड की ये आइकॉनिक जोड़ी
इस बार करण के शो में कई सितारों की एंट्री होने वाली है, जिनमें से एक बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ी यानि आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आएंगे. बता दें, ये फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और फैंस को इन तीनों स्टार्स की जोड़ी बेहद पसंद हैं. ऐसे में अगर ‘कॉफी विद करण 9’ में इनका रीयूनियन होता है, तो ये सीजन का बड़ा चर्चित एपिसोड बन सकता है. हालांकि अभी इन स्टार्स का नाम बस चर्चा में है, इसकी कोई कंफर्म न्यूज सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 'बंदर' से 'माइकल' तक देखें पूरी लिस्ट
ये सेलेब्स भी आएंगे नजर
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में और भी कई सितारों नजर आ सकते हैं. जिनमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की जोड़ी साथ नजर आएगी. इनके अलावा कभी खुशी कभी गम में नजर आए जया बच्चन (Jaya Bachchan), काजोल (Kajol) और करीना कपूर (Kajol) का भी शो में रियूनियन हो सकता है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी पहली बार एक साथ करण के शो में नजर आएंगे. बता दें, दोनों पहले भी शो में आ चुके हैं, लेकिन इस बार साथ दिखेंगे.
सैयारा जोड़ी का होगा डेब्यू
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में किसी का डेब्यू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस सीजन में सुपरहिट फिल्म सैयारा की फेमस जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) का भी डेब्यू हो सकता है. दोनों पहली बार फिल्म के बाद एक चैट में साथ नजर आएंगे. ऐसे में फैंस इन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. बता दें, फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर को लेकर भी खबरें उड़ी हैं. वहीं, दोनों ने न तो इससे इंकार किया है और न ही एक्सेप्ट किया. लेकिन अनीत और अहान एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते हैं. अब अगर ये शो में आते हैं तो इनके रिश्ते से पर्दा उठ सकता है.
समय रैना भी आएंगे नजर
वहीं, सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, करण के शो में इस बार स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का भी डेब्यू हो सकता है. खबरें हैं कि समय फराह खान के साथ शो में नजर आ सकते हैं. इनके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी शादी के बाद पहली बार शो में आ सकते हैं. वहीं, अक्षय कुमार और अजय देवगन, वरुण धवन और कृति सेनन,लक्ष्य और जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सितारों का भी नाम शो के लिए सामने आ रहा है. बता दें, फिलहाल मेकर्स की ओर से कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं भूमि शेट्टी? महाकाली के अवतार से उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा