लाल लहंगे से आगे बढ़िए! Komal Pandey के ये 5 ब्राइडल लुक्स हैं बिल्कुल हटके

Published on 5 अग॰ 2026

लाइफस्टाइल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Aug 5, 2026, 06:19 PM IST

कोमल पांडे की ब्राइडल फैशन सीरीज चर्चा में है। साड़ी, लहंगे और स्टेटमेंट ज्वेलरी से सजे उनके ये पांच लुक्स उन दुल्हनों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकते हैं, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल चाहती हैं।

Image

Komal Pandey Bridal Looks

अगर आप अपनी शादी के लिए ऐसा ब्राइडल लुक ढूंढ रही हैं जो ट्रेडिशनल भी लगे और मॉडर्न भी, तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Komal Pandey की नई ब्राइडल फैशन सीरीज आपके लिए शानदार इंस्पिरेशन हो सकती है। पिछले कुछ समय से वह अलग-अलग ब्राइडल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं, जहां हर लुक का अपना अलग अंदाज है। कहीं क्लासिक लाल लहंगा है, तो कहीं रॉयल बनारसी साड़ी।

किसी लुक में स्टेटमेंट ज्वेलरी ध्यान खींचती है, तो कहीं मिनिमल एक्सेसरीज पूरे आउटफिट को खास बना देती हैं। अच्छी बात यह है कि उनके लुक्स सिर्फ फैशन दिखाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर ब्राइड की अलग पसंद और पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए स्टाइल किए गए हैं। अगर आप अपनी शादी, रोका या प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए नए आइडिया तलाश रही हैं, तो यहां देखिए कोमल पांडे के 5 सबसे खूबसूरत ब्राइडल लुक्स।

कोमल पांडे का ये वाला लहंगा लुक दुल्हनों के लिए बहुत ही नया और यूनीक हो सकता है। पीच, ऑरेंज के साथ चटक नीले रंग का कॉम्बीनेशन अपने आप में ही बहुत अलग हटके है, वहीं उन्होने जिस तरीके की ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ इस लुक को कम्पलीट किया है। वो हर देसी दुल्हन पर बहुत ही ज्यादा सुंदर लगेगा।

अगर आप शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं, और अपने लुक को एकदम ही सिंपल, एलीगेंट और मॉडर्न रखना चाहती हैं। तो आपके लिए कोमल का वाला पिंक साड़ी लुक एकदम ही परफेक्ट हो सकता है। इसके साथ वाली ज्वेलरी, ड्रेपिंग तो हेयरस्टाइल सब एकदम कमाल है।

एकदम ही भारी भरकम शाही अंदाज वाला ब्राइडल लुक चाहिए, तो फिर आपके लिए ये वाला लुक बेहतरीन हो सकता है। गोल्डन लहंगा, रॉयल चोली के साथ दुपट्टा और हैवी ज्वेलरी सब कुछ कमाल है।

ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक चाहिए, तो फिर ये साड़ी-ब्लाउज और लाल ओढ़नी आपके रूप में चार चांद लगा देगी। इस साड़ी वाले दुल्हन लुक के साथ कोमल ने जो ज्वेलरी और मेकअप पेयर अप किया वो इस लुक की जान है।

90s वाले चार्म के साथ अपने ब्राइडल ग्लो को दुगना करना है, तो फिर ये वाला फिशकट लाल गोल्डन लहंगा चोली लुक बेस्ट हो सकता है। हेयर, ज्वेलरी तो कलीरे इस लुक में सबसे कमाल लग रहे हैं।

कोमल का ये वाला पेस्टल लहंगा लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मर्मेड ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पिंक और सी ग्रीन कलर के क्लासिक कॉम्बिनेशन वाला घेरदार लहंगा इस लुक में जान डाल रहा है। वहीं ब्राइडल वेल, कमरचेन तो मोतियों से सजा मांग टीका सब कुछ बहुत ही ड्रीमी है।

Avni Bagrola

अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Lifestyle

End of Article