अनजाने में दाऊद इब्राहिम की पार्टी में गाना गाने पहुंचे थे Kumar Sanu, अगले दिन अखबार में फोटो छपी तो उड़ गए होश

Published on 12 अग॰ 2026

Kumar Sanu: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने अपने करियर का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते होंगे. उन्होंने बताया कि एक बार वह दुबई में एक बर्थडे पार्टी में गाना गाने गए थे. उन्हें उस समय बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पार्टी में कौन-कौन शामिल होने वाला है. बाद में उन्हें पता चला कि वहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी मौजूद था.

Kumar Sanu Dubai Party: सामने बैठे थे दाऊद इब्राहिम

कुमार सानू ने यह किस्सा Lallantop के साथ बातचीत में बताया. उन्होंने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई लेकर गए थे. उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि एक बर्थडे पार्टी में गाना गाना है. सिंगर के मुताबिक, पार्टी में अनु मलिक भी मौजूद थे. वहां उन्होंने देखा कि दाऊद इब्राहिम उनके सामने बैठा हुआ था.

सानू ने बताया कि पार्टी में मौजूद लोगों ने उनसे वही गाने गाने को कहा, जिन्हें वह आमतौर पर स्टेज पर गाते थे. दाऊद अपने परिवार के साथ उनके सामने बैठा था और वह गाना गाते रहे. हालांकि, इस मुलाकात के बाद उन्होंने दाऊद को दोबारा कभी नहीं देखा और न ही उनसे कोई बातचीत हुई.

अखबार में फोटो देखकर डर गए थे सिंगर

सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि कुमार सानू को शुरुआत में यह पता ही नहीं था कि वह किस कार्यक्रम में गए हैं. उन्हें सिर्फ एक बर्थडे पार्टी में गाने के लिए दुबई ले जाया गया था.

बाद में जब पार्टी की तस्वीरें अखबार में छपीं, तब उन्हें समझ आया कि मामला क्या था. अपनी तस्वीर अखबार में देखकर वह घबरा गए. उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में आया कि “मैंने ये क्या कर दिया?” यहीं से उन्हें इस पूरे मामले की गंभीरता समझ आई.

Kumar Sanu Abu Salem Show: पुलिस ने जाने से मना किया था

कुमार सानू ने बातचीत में एक और पुराना किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें गैंगस्टर अबू सलेम से जुड़े एक शो में गाना गाने के लिए बुलाया गया था.

सानू ने बताया कि किसी ने उनसे पैसे देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया. इसके बजाय उन्होंने कहा कि अगर गाना गाने का काम है तो वह उसके लिए तैयार हैं.

पुलिस ने कहा- मत जाना, वरना गिरफ्तार कर लेंगे

कुमार सानू के मुताबिक, जब पुलिस को पता चला कि वह अबू सलेम के शो में जाने वाले हैं तो पुलिस स्टेशन से उन्हें फोन आया. पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या वह वहां गाना गाने जा रहे हैं. सानू ने हां कहा तो पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने की सलाह दी.

सिंगर ने पुलिस से कहा कि अगर उन्हें जाने से रोका जा रहा है तो उन्हें सुरक्षा दी जाए. उन्होंने कहा कि वह एक सिंगर हैं और उनका काम गाना गाना है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह वहां गए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.

फिर भी शो में गए और गाना गाकर वापस आ गए

कुमार सानू ने बताया कि पुलिस की चेतावनी के बावजूद वह शो में गए. उन्होंने वहां गाना गाया और फिर होटल लौट आए. होटल से अपना सामान लिया और वापस आ गए.

उनके मुताबिक, इस पूरे मामले में उनके साथ बाद में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए उन्हें डराया गया था, वह काम उन्होंने किया, गाना गाया और सुरक्षित वापस लौट आए.

Bollywood-Underworld Connection: आखिर क्यों बढ़ा था कनेक्शन?

जब कुमार सानू से पूछा गया कि उस समय बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच इतना कनेक्शन क्यों था, तो उन्होंने कहा कि फिल्मों में पैसा लगाने की वजह से अंडरवर्ल्ड का असर बढ़ गया था.

सानू ने बताया कि उस दौर में फिल्मों की फंडिंग का एक हिस्सा ऐसे लोगों से आता था. जिसके पास पैसा होता था, उसका असर भी बढ़ जाता था. हालांकि, सिंगर ने कहा कि उन्होंने इन चीजों में ज्यादा गहराई से जाने की कोशिश नहीं की.

उनका फोकस सिर्फ खुद को सुरक्षित रखने और इन सब चीजों से दूर रहने पर था. उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से वह सुरक्षित रहे और किसी का ज्यादा ध्यान उनकी तरफ नहीं गया.

ये भी पढ़ें: Ravi Kishan के वायरल वीडियोज से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- इनको कमरे में लॉक कर देते हैं, ना ये निकलेंगे, ना ये वायरल होंगे

शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.