बिग बॉस 20 के गुल्लू ने अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला है। गुल्लू ने बताया कि परिवार के दबाव में शादी की और 5 महीने बाद तलाक हो गया।
गुल्लू
- Published: 23 Sep 2026, 10:39 AM IST
- Last Updated: 23 Sep 2026, 10:39 AM IST
Gullu On Wedding And Divorce: बिग बॉस 20 में नजर आ रहे कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काजी तौकीर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह शादीशुदा थे और उनकी शादी सिर्फ 4-5 महीने चली। 2024 में उनका तलाक हो गया। गुल्लू ने बताया कि उन्होंने परिवार के दबाव में शादी की थी। उनके मुताबिक, उनके समाज में कम उम्र में शादी करने का दबाव रहता है। जब वह कुछ नहीं कर रहे थे, तब परिवार की तरफ से भी उन पर शादी करने के लिए दबाव बनाया गया।
पत्नी से नहीं था प्यार
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 22, 2026
गुल्लू ने बताया कि जिस महिला से उनकी शादी हुई थी, वह उससे प्यार नहीं करते थे। उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि यह रिश्ता आगे नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगता था कि लोग उन्हें ही गलत मानेंगे। इसी वजह से वह अपनी परेशानी किसी से खुलकर नहीं बता पाए।
तलाक के फैसले पर परिवार नाराज
गुल्लू के मुताबिक, वह तलाक लेना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थीं। परिवार भी चाहता था कि वह शादी में बने रहें। इस वजह से उनके और परिवार के बीच भी काफी तनाव रहा। उन्होंने बताया कि तलाक का फैसला लेने के बाद उनका परिवार उनसे नाराज हो गया और उनसे बात करना भी बंद कर दिया।
रोडीज के दौरान लीक हुई शादी की फोटो
गुल्लू ने बताया कि जब वह रोडीज में थे, तब उनकी शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। उस समय उनका तलाक नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो जाएगा। वह पहले भी अपनी शादी की तस्वीर को फेक बता चुके थे।
बोले- अकेले रहना सीख गया
गुल्लू ने बताया कि शादी और तलाक का दौर उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। इसके बाद उन्होंने अकेले रहना सीख लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि जिंदगी में इससे बुरा अब कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद उन्हें उम्मीद थी कि आगे उनकी जिंदगी बेहतर होगी। गुल्लू ने काजी से कहा कि वह जिस दौर से बाहर आए हैं, वह उनके लिए आसान नहीं था। परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने तलाक का फैसला लिया और आगे बढ़ने की कोशिश की।
यह भी पढ़े- '25 हजार की पॉकेटमनी में वड़ापाव खाकर गुजारे दिन' मनोज तिवारी की बेटी ने सुनाया 'स्ट्रगल', लोग बोले- 'ये कैसी गरीबी है?'