Lata Mangeshkar का फेवरेट था 62 साल पुराना दर्द भरा गीत, 'स्वर सम्राज्ञी' ने खुद की थी Cult गाने की तारीफ - lata mangeshkar favourite song lag ja gale from woh kaun thi she praised it

Published on 11 जुल॰ 2026

Lata Mangeshkar ने इस 62 साल पुराने गाने को आवाज दी थी और इसकी मेलोडी की खूब तारीफ की थी। ...और पढ़ें

लता मंगेशकर का फेवरेट था ये गाना!

लता मंगेशकर का फेवरेट था ये गाना!

HighLights

  1. लता मंगेशकर का फेवरेट था ये गाना!

  2. स्वर साम्राज्ञी ने खुद की थी तारीफ

  3. 62 साल पुराना है ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा में कई कल्ट गाने दिए हैं जो आज भी सदाबहार बने हुए हैं और म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। वैसे तो स्वर साम्राज्ञी की आवाज और गानों के करोड़ों फैंस हैं लेकिन क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर को कौन सा गाना पसंद था?

स्वर साम्राज्ञी ने खुद की थी तारीफ

इसका जवाब स्वर साम्राज्ञी ने खुद दिया था जब उन्होंने अपने फेवरेट गाने की जमकर तारीफ की थी। हालांकि लीजेंडरी गायिका का कोई एक बेहद फेवरेट गाना नहीं था, लेकिन एक ऐसा सॉन्ग जिसे उन्होंने खुद गाया था उसकी वे कई मौकों पर तारीफ कर चुकी हैं।

lata mangeshkar (1)

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का सबसे दर्दभरा गाना, 62 साल बाद भी है कल्ट; इस गीत के लिए डायरेक्टर के खिलाफ चला गया था हीरो

डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट

इस गाने को डायरेक्टर ने दो बार रिजेक्ट कर दिया था लेकिन फिर एक्टर मनोज कुमार ने इसे सुनने की रिक्वेस्ट की , जब डायरेक्टर फिर से ये गाना सुना तो वे अपने फैसले पर थोड़ा पछताए और उन्होंने खुद को जूता तक मारने के लिए कहा। इसका जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है। वे डायरेक्टर थे- राज खोसला और वो गाना था लग जा गले (Lag Ja Gale)

लता मंगेशकर के ऑलटाइम फेवरेट गानों में से एक

लता मंगेशकर ने कई मौकों पर अपने पसंदीदा गानों में फिल्म वो कौन थी (Woh Kaun Thi) का लग जा गले (Lag ja Gale) की तारीफ की है। स्वर साम्राज्ञी ने कई मौकों पर कहा था कि यह गीत दशकों बाद भी उतना ही ताजा और जादुई लगता है जितना अपनी रिलीज के वक्त था। लता ने इस गाने के लिरिक्स लिखने वाले राजा मेहदी अली खान और संगीतकार मदन मोहन की भी कई मौकों पर तारीफ की।

लता मंगेशकर के अन्य फेवरेट सॉन्ग्स

लग जा गले के अलावा लता मंगेशकर को अन्य दूसरे गाने भी फेवरेट थे। जिनमें अजीब दास्तान है ये, आएगा आनेवाला, कहीं दीप जले कहीं दिल, जीवन डोर तुम्ही संग बांधी शामिल हैं।

लग जा गले के बारे में

लग जा गले को एक्ट्रेस साधना (Sadhana) पर फिल्माया गया था। यह रोमांटिक गाना 1964 में रिलीज हुई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म वो कौन थी का है। जिसे राज खोसला ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में साधना के साथ मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने लीड रोल प्ले किया था।